aaj-ka-rashifal

Aaj Ka Panchang : 07 जुलाई 2021, आज का पंचांग

  • दिन – बुधवार
  • संवत्सर नाम – राक्षस
  • युगाब्दः- 5123
  • विक्रम संवत- 2078
  • शक संवत -1943
  • अयन – उत्तरायण
  • गोल – उत्तर
  • ऋतु – ग्रीष्म
  • काल (राहु)- पश्चिम दिशा
  • मास – आषाढ़
  • पक्ष – कृष्ण पक्ष
  • सूर्योदय- 5:10
  • तिथि- त्रयोदशी
  • नक्षत्र – रोहिणी
  • योग – गण्ड
  • करण- गर
  • दिशा शूल- उत्तर दिशा में
  • आज का व्रत:- प्रदोष त्रयोदशी व्रत।
  • आनेवाला व्रत व विशेष :- प्रदोष चतुर्दशी व्रत – गुरुवार।
  • दिनमान:- 13 घंटा 28 मिनट।
  • अर्धप्रहरा:- {दिन का} प्रातः 8:38 से 10:20 एवं 12:02 से 01:43 तक।
  • पाक्षिक सूर्य— पुनर्वसु नक्षत्र में
  • सांस्कृतिक कोश
  • रति के कहने से पार्वती से विवाह से विवाह के पश्चात शिव जी ने कामदेव को जीवित किया था ।
  • राहु काल :- दिन के 12:03 से 01:43 बजे तक।

 

सुविचार : किसी भी समस्या के बारे में चिंता व व्यथा नहीं करें । शांत भाव से समाधान का पथ ढूंढने का प्रयास करें ।

07 जुलाई दिन बुधवार का राशिफल :

मेष: शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। स्थानांतरण, विभागीय परितर्वन आदि की दिशा में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग और सान्निध्य प्राप्त होगा। नए संबंध बनेंगे।

वृष: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी।

मिथुन: जीविका के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। पुरुषार्थ सार्थक होगा।

कर्क: शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी का सान्निध्य प्राप्त होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। आपसी रिश्तों में मजबूती आएगी।

सिंह: पारिवारिक समस्या से ग्रसित हो सकते हैं। राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। संयम से काम लें।

कन्या: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

तुला: रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा। शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक: राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

धनु: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। नई नौकरी, नए उद्योग की दिशा में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग और सान्निध्य रहेगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

मकर: क्रोध पर नियंत्रण रखें। व्यर्थ की झगड़े-विवाद स्वास्थ्य को प्रभावित करेंगे। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में प्रगति होगी।

कुंभ: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी

मीन: आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।

आचार्य बंशीधर झा