aaj-ka-panchang

Aaj Ka Panchang, Aaj Ka Rashifal : 01 अगस्त 2021, आज का पंचांग और राशिफल

आज का पंचांग

  • दिन – रविवार
  • संवत्सर नाम – राक्षस
  • युगाब्दः- 5123
  • विक्रम संवत- 2078
  • शक संवत -1943
  • अयन – याम्यायन
  • गोल – उत्तर
  • ऋतु – वर्षा
  • काल (राहु)- पश्चिम दिशा
  • मास – श्रावण
  • पक्ष – कृष्ण पक्ष
  • सूर्योदय- 5:23
  • तिथि- अष्टमी
  • नक्षत्र – भरणी
  • योग – गण्ड
  • करण- कौलव
  • सूर्योदय कालीन लग्न – कर्क
  • चन्द्र राशि- मेष
  • दिशा शूल- पश्चिम दिशा में
  • आने वाला व्रत:- कामदा एकादशी व्रत बुधवार ।
  • दिनमान:- 13 घंटा 19 मिनट ।
  • अर्धप्रहरा:- (दिन के) दिन के 10:20 से 01:40 तक ।
  • पाक्षिक सूर्य— पुष्य नक्षत्र में
  • सांस्कृतिक कोश
  • माण्डव्य ऋषि को यमराज ने शूली पर चढा दिया था ।
  • राहु काल :- सायं के 5:04 से 6:47 बजे तक ।

आज का सुविचार : क्रोध और ऑंधी दोनों एक समान होता है, शांत होने के बाद नुकसान का पता चलता है।

01 अगस्त रविवार का राशिफल :

मेष: आर्थिक योजना को बल मिलेगा। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रचनात्मक कार्यों में आशातीत सफलता मिलेगी।

वृष: किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों रुचि लेंगे। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रगति होगी।

मिथुन: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शाही खर्च से बचना होगा। व्यर्थ की उलझनें व भागदौड़ रहेगी। किसी तरह का जोखिम न उठाएं। जीवनसाथी का सहयोग एवं सान्निध्य मिलेगा।

कर्क: रिश्तों में मधुरता आएगी। आर्थिक योजना को बल मिलेगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। नए संबंध बनेंगे।

सिंह: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। महिला अधिकारी से सहयेाग मिल सकता है। रिश्तों में मधुरता आएगी।

कन्या: भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। व्यक्ति विशेष का सहयोग रहेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

तुला: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक: सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग और सान्निध्य मिलेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।

धनु: रिश्तों में मधुरता आएगी, लेकिन रोग या विरोधी तनाव का कारण होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। धार्मिक कार्यों में मन लगाएं। वाणी पर संयम रखें।

मकर: व्यक्ति विशेष का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा।

कुंभ: व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीवनसाथी का सहयोग एवं सान्निध्य मिलेगा।

मीन: रिश्तों में मजबूती आएगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

आचार्य बंशीधर झा