aaj-ka-panchang

Aaj Ka Panchang, Aaj Ka Rashifal : 10 सितंबर 2021, आज का पंचांग और राशिफल

आज का पंचांग

  • दिन – शुक्रवार
  • संवत्सर नाम – राक्षस
  • युगाब्दः- 5123
  • विक्रम संवत- 2078
  • शक संवत -1943
  • अयन – याम्यायन
  • गोल – उत्तर
  • ऋतु – वर्षा
  • काल (राहु)- उत्तर दिशा
  • मास – भाद्रपद
  • पक्ष – शुक्ल पक्ष
  • तिथि- चतुर्थी
  • नक्षत्र – चित्रा
  • योग – ब्रह्म
  • करण- वणिज
  • दिशा शूल- पश्चिम दिशा में
  • सूर्योदय- 5:48
  • दिनमान*:- 12 घंटा 24 मिनट ।
  • आज का व्रत व विशेष:- गणेशोत्सव, श्रीगणेश चतुर्थी व्रत व चतुर्थी चन्द्र पूजनं (चौरचन)।
  • आने वाला व्रत व विशेष :- श्रीऋषि पंचमी ।
  • अर्धप्रहरा:- (दिन के) दिन के 8:44 से 12:00 तक ।
  • पाक्षिक सूर्य— पू.फा. नक्षत्र में
  • सांस्कृतिक कोश : महाकवि कालिदास ने पार्वती के तप का वर्णन कुमार संभव के पंचम सर्ग में किया था।
  • राहु काल :- दिन के 10:21 से 11:55 बजे तक।

 आज का सुविचार: संसार में ऐसा कोई भी द्रव्य नहीं है जो मनुष्य की आशा के पेट भर सके।

10 सितंबर शुक्रवार का राशिफल

मेष – आज आपकी कार्य स्थिति में सुधार होगा। आपको अपनी चिंताओं से मुक्ति मिलेगी। आपके पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। अपनी माता के स्वास्थ्य का समुचित रूप से ध्यान रखें। विद्यार्थी वर्ग अपने अध्ययन कार्य में एकाग्रचित होंगे। आपको अपने जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

वृष – आज दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आप अपनी उम्मीदों से अधिक धन कमाएंगे। आपका भाग्य आपका निरंतर साथ देगा। आपके अपने जीवनसाथी से संबंध बिगड़ सकते हैं। आपको समाज में सम्मान प्राप्त होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन कुछ मानसिक परेशानी रहेगी।

मिथुन- आज आप वाहन चलाते हुए, सड़क पर चलते हुए तथा कार्य करते हुए सतर्कता बरतें। आज का दिन निवेश करने के लिए शुभ नहीं है। जीवनसाथी से तालमेल बनाये रखें। अनावश्यक वाद विवाद से बचें। किसी अशुभ समाचार से निराशा हो सकती है। प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा।

कर्क – आज का दिन आपको जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त करने के लिए उत्तम है। आपको निश्चित रूप से सहयोग प्राप्त होगा। पढ़ाई के लिए दिन अनुकूल है। व्यापारी वर्ग को नए सांझेदार के साथ उन्नति प्राप्त होने के आसार हैं। यह समय जमा पूंजी को बढ़ाने के लिए श्रेष्ठ है। परंतु सट्टे पर निवेश के लिए शुभ नहीं है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

सिंह – आज का दिन विद्या में सफलता प्राप्ति के लिए श्रेष्ठ है। नौकरी करने वाले लोग अपना कार्य पूर्ण विश्वास के साथ करेंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपके मन में उत्साह बना रहेगा। व्यापारी लोग अपने व्यापार में उन्नति के उद्देश्य से किसी लंबी यात्रा पर जाएंगे। खिलाड़ी लोग अपने खेल में अपने श्रेष्ठतम प्रदर्शन के लिए सम्मान या पदक प्राप्त करेंगे।

कन्या- आज का दिन विद्यार्थि वर्ग को सफलता प्राप्ति के लिए श्रेष्ठ है। नौकरी करने वाले लोग अपना कार्य पूर्ण विश्वास के साथ करेंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपके मन में प्रसन्नता व उत्साह बना रहेगा। व्यापारी लोग अपने व्यापार में उन्नति के उद्देश्य से किसी लंबी यात्रा पर जाएंगे।पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखेंं।

तुला – आज के दिन आप अपने तनाव और समस्याओं से निजात पा लेंगे। आज का दिन आप अपने परिवार और मित्रों के साथ आनंदित रहेंगे। कोई नया वाहन खरीदेंगे या अपने माता पिता से धन प्राप्त कर सकते हैं। आपके संबंध आपकी माता जी से शुभ बने रहेंगे। आपकी जमा पूंजी में वृद्धि के लिए आज का दिन उत्तम है।

वृश्चिक- आज आप आलस्य का शिकार रहेंगे। आपके आत्मविश्वास की बढ़ोतरी होगी। आपके द्वारा लिया गया एक कठिन निर्णय आपसे कड़ी मेहनत करवाएगा। जीवनसाथी से संबंध मधुर बने रहेंगे। संतान से भी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। विद्यार्थीजन अपने उद्देश्य की पूर्ति में सफल होंगे।

धनु – आज आप जोश और हिम्मत से कुछ असाधारण कार्यों में अपना हाथ डालेंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। यदि आप एक वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो इसे स्थगित कर दें। आपके संबंध आपके जीवन साथी से किसी विवाद के कारण तनावग्रस्त हो सकते हैं।

मकर- आज आपका सप्ताह का सर्वश्रेष्ठ दिन है।व्यापारियों को आज निश्चित रूप से अनेक लाभ होने की संभावनाएं हैं। यह समय सट्टे में निवेश करने के लिए शुभ है। आप अपने आत्मनिर्भर रहेंगे। कुल मिलाकर दिन आपके लिए प्रसन्नतादायक रहेगा। सभी महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लिए जाएं तो अच्छा रहेगा।

कुम्भ- आज आपका व्यय आपकी आय से अधिक रहेगा। व्यर्थ के धन खर्च से बचें वरना आर्थिक संकट का सामना करना पड़ेगा। आपके जीवनसाथी से संबंधों में कड़वाहट आ सकती है। स्वयं पर नियंत्रण रखें और व्यर्थ के विवाद से बचें अन्यथा आपके घर का वातावरण प्रभावित हो सकता है। आज का दिन आपके स्वास्थ्य व निवेश कार्य के लिए शुभ नहीं रहेगा।

मीन- आज आपका आय व व्यय समान रहेगा। प्रेम संबंधों में निश्चित रूप से सुधार होगा। लंबी यात्रा रद्द होगी। यदि आप विद्यार्थी वर्ग को सहपाठी आपकी पढ़ाई में सहायता करेंगे। यदि आप घर खरीदने की योजना बना रहे हैं तो इसे स्थगित रखें।