aaj-ka-panchang

Aaj Ka Panchang, Aaj Ka Rashifal : 12 सितंबर 2021, आज का पंचांग और राशिफल

आज का पंचांग

  • दिन – रविवार
  • संवत्सर नाम – राक्षस
  • युगाब्दः- 5123
  • विक्रम संवत- 2078
  • शक संवत -1943
  • अयन – याम्यायन
  • गोल – उत्तर
  • ऋतु – वर्षा
  • काल (राहु)- उत्तर दिशा
  • मास – भाद्रपद
  • पक्ष – शुक्ल पक्ष
  • तिथि- षष्ठी
  • नक्षत्र – विशाखा
  • योग – वैधृति
  • करण- कौलव
  • दिशा शूल- पश्चिम दिशा में
  • सूर्योदय- 5:49
  • दिनमान:- 12 घंटा 22 मिनट ।
  • आज का व्रत व विशेष:- लोलार्क षष्ठी व भाद्री रविव्रत विसर्जन ।
  • आने वाला व्रत व विशेष:- राधाष्टमी, दूर्वा अष्टमी व्रत व महालक्ष्मी व्रत आरंभ- मंगलवार।
  • अर्धप्रहरा:- (दिन के) दिन के 10:28 से 01:34 तक।
  • पाक्षिक सूर्य— पू.फा. नक्षत्र में
  • सांस्कृतिक कोश
  • असुर गुरु शुक्राचार्य कवि के पुत्र थे।
  • राहु काल :- दिन के 4:32 से 6:11 बजे तक।

आज का सुविचार: वर्तमान समय में सबको खुश कर चलना संभव नहीं है।

12 सितंबर रविवार का राशिफल

मेष- आज आपको संतान की ओर से शुभ समाचार प्राप्त होगा। सट्टे से लाभ होगा। विद्यार्थी वर्ग अपने अध्ययन में व्यस्त रहेंगे तथा अच्छा परिणाम प्राप्त करेंगे। व्यापारी लोगों का व्यापार बढ़ेगा। जीवन साथी से संबंध उत्तम रहेंगे।वाणी पर नियंत्रण रखे।

वृष- आज का दिन आपका प्रसन्नतादायक रहेगा। अपने बच्चों से शुभ समाचार प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों में सफलता प्राप्त होगी। आप अपना कार्य पूरी ईमानदारी, बुद्धिमता करेंगे। आज के दिन आप सट्टे या जुआ आदि में निवेश कर सकते हैं क्योंकि आज आपका दिन सौभाग्यदायक है। विद्यार्थी वर्ग एकाग्रता से अपने अध्ययन कार्यों में लगे रहेंगे। व्यापारी वर्ग नये उद्योग में अपनी ऊर्जा लगाएंगे। नौकरी करने वाले लोग नौकरी में उन्नति करेंगे।

मिथुन- आज आपका दिन आपके घर के लिए प्रसन्नता, उल्लास और आपसी तालमेल का श्रेष्ठ वातावरण लेकर आ रहा है। आप घर या प्लॉट खरीदना चाहें तो निश्चित रूप से आपके लिए यह लाभ का सौदा होगा। आपको सभी क्षेत्रों में अपने जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। विद्यार्थी अपनी एकाग्रता खो सकते हैं।विवाद भी कर सकते है।

कर्क- आज आपको कड़ी मेहनत करने का दिन है। किसी भी उद्देश्य की प्राप्ति के लिए आपको कड़ा संघर्ष करना ही होगा। आप अपनी हिम्मत और अथक प्रयास से अपने कार्य में सफल होंगे। आपको अपने बच्चों से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। प्रेम करने वाले प्रेमी युगलों के मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। यह समय किसी नये व्यापार में निवेश करने के लिए शुभ नहीं है।

सिंह- आज का दिन आपके लिये संग्रह तथा निवेश करने के लिए शुभ है। आप यदि किसी नये घर में निवेश करना चाहते हैं तो यह समय उत्तम रहेगा। आप अपनी वाणी से किसी को भी मोह सकते हैं।यदि किसी विपक्षी से तनाव दूर कर समांजस्य बढ़ाना चाहते हैं तो शुरुआत करें। आपको सफलता अवश्य मिलेगी।

कन्या- आज आपका पूर्णता का दिवस है। विद्यार्थी वर्ग एकाग्रचित होकर अध्ययन करेंगे। व्यापारी वर्ग लोग आत्मविश्वास से अपना कार्य करेंगे यदि आप नौकरी करते हैं तो आपके अधिकारी आपसे संतुष्ट होंगे। यदि आप अविवाहित हैं तो विवाह का प्रस्ताव आने की उम्मीद है। जीवनसाथी से आपके संबंध मधुरतम रहेंगे और आप उनका पूरा सहयोग भी करेंगे।

तुला- आज आपको उत्साहवर्धन किये जाने की संभावना है। आपके आत्मविश्वास में कुछ कमी रहेगी। आपका व्यय आय से अधिक होगा। खान पान के मामले में सावधान रहें। आपका जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकता है। विद्यार्थी निरर्थक गतिविधियों में अपना समय नष्ट करेंगे। व्यापारी लोग लंबी यात्रा पर जाएंगे जिसका परिणाम आशाजनक नहीं होगा।

वृश्चिक- आज आप अधिक धन कमाएंगे। आपके चिर प्रतीक्षित स्वप्न व इच्छाओं को पूर्णता प्राप्त होगी। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ रूमानी होंगे। अपने बड़े भाई बहनों का सहयोग प्राप्त करेंगे। फिक्स्ड डिपोजिट या म्यूचूअल फंड में निवेश करेंगे। आपको समाज में मान-सम्मान भी प्राप्त होगा।

धनु- आज आपको अपने अधिकारियों से सम्मान व सहयोग प्राप्त होगा। व्यापारी वर्ग के लोग अपने व्यवसाय में विस्तार करने की योजना बनाएंगे। विद्यार्थी वर्ग अपने अध्ययन में अधिक बेहतर नहीं कर पाएंगे। आप अपने बच्चों के व्यवहार से प्रसन्न नहीं रहेंगे। अपने बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आपको अन्य स्रोतों से अधिक आय की प्राप्ति हो सकती है।

मकर- आज आपके लिए सफलता प्राप्ति का दिवस है। आपकी संतान उन्नतिशील रहेगी। विद्यार्थी पूरी एकाग्रता व आत्मविश्वास से अध्ययन कार्य में लगे रहेंगे। जीवनसाथी से आपके संबंध मधुर होंगे। यह समय सट्टे में निवेश के लिए श्रेष्ठ है। कुल मिलाकर सभी क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आप प्रसन्नचित्त रहेंगे।

कुम्भ- आज आप बहुत दिनों से रूके हुए धन को प्राप्त कर पाएंगे। यह सट्टेबाजी पर निवेश करने के लिए शुभ समय है। आप श्रेष्ठ परिणाम के कारण प्रफुल्लित रहेंगे। जरूरतमंद लोगों की सहायता करें। गाड़ी चलाते हुए सावधानी बरतें। अन्यथा कोई दुर्घटना घटित हो सकती है। आपको अपने बच्चों का सहयोग मिलेगा ।

मीन- आज आप परिवार के साथ पिकनिक मनाने जाएंगे। अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव आएंगे। यह समय प्रेमी लोगों के लिए नए प्रेम संबंध की ओर कदम बढ़ाने के लिए श्रेष्ठतम है। अपने मित्र या जीवनसाथी को कोई उपहार दें। अपने स्वास्थ्य का समुचित ध्यान रखें। आज का दिन आनंद प्राप्ति व सुख सुविधा के साधन जुटाने के लिए श्रेष्ठ है।