Aaj Ka Panchang, Aaj Ka Rashifal : 18 अक्टूबर 2021, आज का पंचांग और राशिफल
आज का पंचांग
- दिन -सोमवार
- संवत्सर नाम – राक्षस
- युगाब्दः- 5123
- विक्रम संवत- 2078
- शक संवत -1943
- अयन – याम्यायन
- गोल – याम्य
- ऋतु – शरद
- काल (राहु)- उत्तर दिशा
- मास – आश्विन
- पक्ष – शुक्ल पक्ष
- तिथि- त्रयोदशी
- नक्षत्र – पू.भा.
- योग – ध्रुव
- करण- कौलव
- दिशा शूल- पूर्व दिशा में
- सूर्योदय- 6:18
- आज का व्रत व विशेष:- प्रदोष त्रयोदशी व्रत, संक्रांति व्रत व पंचक (भदवा) समाप्ति बुधवार दिन 2:45 ।
- आने वाला व्रत व विशेष:- शारत्पूर्णिमाव कोजगरा -बुधवार ।
- अर्धप्रहरा:- (दिन के) प्रातः के 7:43 से 9:09 एवं 2:54 से 4:51 तक ।
- पाक्षिक सूर्य— चित्रा नक्षत्र में
- सांस्कृतिक कोश : यमराज के शरीर का रंग हरा था।
- राहु काल :- प्रातः के 7:24 से 8:50 बजे तक ।
आज का सुविचार : जो व्यक्ति अपने संवेग और आवेग पर नियंत्रण नहीं कर सकता वह आत्मानुशासी नहीं हो सकता है।
18 अक्टूबर सोमवार का राशिफल
मेष: उच्च अधिकारी या पिता का सहयोग रहेगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।
वृष: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आपसी संबंध मधुर होंगे।
मिथुन: रिश्तों में निकटता आएगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा, लेकिन संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे। संयम से काम लें।
कर्क: सुखद समाचार मिलेगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। मैत्री संबंध प्रगाढ़ होंगे। नए संबंध बनेंगे।
सिंह: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कुछ पारिवारिक समस्या, कुछ व्यावसायिक तनाव मन को अशांत करेगा। चल या अचल संपत्ति के मामले में प्रयास सार्थक होगा।
कन्या: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया जा रहा प्रयास सार्थक होगा। मैत्री संबंध प्रगाढ़ होंगे। रिश्तों में निकटता आएगी। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में सफलता मिलेगी।
तुला: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। वाणी पर संयम रखें। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। नए संबंध बनेंगे।
वृश्चिक: व्यस्तता बढ़ेगी। मन खिन्न होगा। भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।
धनु: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हंै। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। आर्थिक प्रयास फलीभूत होंगे।
मकर: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
कुंभ: राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी से रिश्ते मजबूत होंगे। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में सफलता मिलेगी।
मीन: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।
आचार्य बंशीधर झा