Aaj Ka Panchang, Aaj Ka Rashifal : 19 अगस्त 2021, आज का पंचांग और राशिफल
आज का पंचांग
- दिन – गुरुवार
- संवत्सर नाम – राक्षस
- युगाब्दः- 5123
- विक्रम संवत- 2078
- शक संवत -1943
- अयन – याम्यायन
- गोल – उत्तर
- ऋतु – वर्षा
- काल (राहु)- उत्तर दिशा
- मास – श्रावण
- पक्ष – शुक्ल पक्ष
- तिथि- द्वादशी
- नक्षत्र – पू.षा.
- योग – प्रीति
- करण- बव
- सूर्योदय कालीन लग्न – सिंह
- चन्द्र राशि- धनु
- दिशा शूल- दक्षिण दिशा में
- सूर्योदय- 5:33
- दिनमान:- 12 घंटा 57 मिनट ।
- आज का व्रत व विशेष :- एकादशी व्रत पारण दूर्वादलेन ।
- आने वाला विशेष :- प्रदोष त्रयोदशी व चतुर्दशी व्रत- शुक्रवार।
- अर्धप्रहरा:- (दिन के) दिन के 3:15 से 6:27 तक।
- पाक्षिक सूर्य— मघा नक्षत्र में
- सांस्कृतिक कोश
- 100 यज्ञ करके इन्द्र की उपाधि प्राप्त की जा सकती है।
- राहु काल: दिन के 1:39 से 3:15 बजे तक।
आज का सुविचार: भरोसा और आशीर्वाद कभी दिखाई नहीं देता लेकिन असंभव को भी संभव बना देता है।
19 अगस्त गुरुवार का राशिफल–
मेष: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा, लेकिन दांपत्य जीवन में तनाव आ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। संयम से काम लें।
वृष: अज्ञात भय से ग्रसित रहेंगे। उच्च अधिकारी या घर के मुखिया का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक प्रयास सार्थक होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
मिथुन: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास सार्थक होंगे। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग एवं सान्निध्य मिलेगा।
कर्क: आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। मैत्री संबंध प्रगाढ़ होंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। पारिवारिक संबंध मधुर होंगे।
सिंह: बहुप्रतिक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।
कन्या: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न हों। दांपत्य जीवन में तनाव आ सकता है। संयम से काम ले।
तुला: गृह कार्य में व्यस्तता बढ़ेगी। धन व्यय होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
वृश्चिक: शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। पारिवारिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। रिश्तों में मधुरता आएगी। नए संबंध बनेंगे।
धनु: महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। किसी कार्य के संपूर्ण होने से प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। नए संबंध बनेंगे।
मकर: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। मूल्यवान वस्तु के पाने की अभिलाषा पूरी होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
कुंभ: जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। धन व्यय होगा। राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।
मीन: रोग और शत्रु की वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। आर्थिक मामलों में आशातीत प्रगति होगी ।
आचार्य बंशीधर झा