Aaj Ka Panchang, Aaj Ka Rashifal : 26 जुलाई 2021, आज का पंचांग और राशिफल
आज का पंचांग
- दिन – सोमवार
- संवत्सर नाम – राक्षस
- युगाब्दः- 5123
- विक्रम संवत- 2078
- शक संवत -1943
- अयन – याम्यायन
- गोल – उत्तर
- ऋतु – वर्षा
- काल (राहु)- पश्चिम दिशा
- मास – श्रावण
- पक्ष – कृष्ण पक्ष
- सूर्योदय- 5:22
- तिथि- तृतीया
- नक्षत्र – धनिष्ठा
- योग – सौभाग्य
- करण- वणिज
- दिशा शूल- पूर्व दिशा में
- आज का व्रत व विशेष :- श्रावण प्रथम सोमवार व्रत व पंचक (भदवा) समाप्ति शुक्रवार दिन के 4:30 ।
- आने वाला व्रत:- गणेश चतुर्थी (चौठ) व्रत, मधुश्रावणी व्रत नहाय खाय -मंगलवार व मधुश्रावणी पूजा आरंभ – बुधवार।
- दिनमान:- 13 घंटा 27 मिनट।
- अर्धप्रहरा:- (दिन के) प्रातः के 7:03 से 8:41 एवं 3:23 से 5:03 तक।
- पाक्षिक सूर्य— पुष्य नक्षत्र में
- सांस्कृतिक कोश
- चन्द्रमा को क्षय रोगी होने का शाप दक्ष प्रजापति ने दिया था।
- राहु काल :- प्रातः के 7:03 से 8:43 बजे तक।
आज का सुविचार : माया, कपट अविश्वास का कारण है। जहां सरलता है उस व्यक्ति का विश्वास किया जा सकता है।
26 जुलाई सोमवार का राशिफल :
मेष: शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। फिर भी वाणी पर संयम रखें। नए संबंध बनेंगे।
वृष: धर्म गुरु या पिता का सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्र्वास में वृद्धि होगी।
मिथुन: रुपए-पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें। धन हानि की आशंका है। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। रचनात्मक कार्यो में मन लगाएं।
कर्क: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्र्वास में वृद्धि होगी।
सिंह: विरोधी पर विश्र्वास न करें। दांपत्य जीवन में कुछ तनाव आ सकता है। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से सतर्क रहने की आवश्यकता है। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।
कन्या: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। नए संबंध बनेंगे।
तुला: गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।
वृश्चिक: अधीनस्थ कर्मचारी, पड़ोसी या किसी रिश्तेदार के कारण तनाव मिल सकता है। जीविका के क्षेत्र में जोखिम न उठाएं। संयम से काम लेना ही हितकर होगा।
धनु: वाणी पर संयम रखें। व्यावसायिक व्यस्तता बढ़ेगी। रुपए-पैसे के मामले में किसी तरह का जोखिम न उठाएं। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में सफलता मिलेगी।
मकर: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।
कुंभ: संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखमय होगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यावसायिक प्रयासों में सफलता मिलेगी। नए संबंध बनेंगे।
मीन: व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। रिश्तों में तनाव आ सकता है। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक मामलो में जोखिम न उठाएं। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।
आचार्य बंशीधर झा