aaj-ka-panchang

Aaj Ka Panchang, Aaj Ka Rashifal : 28 नवम्बर 2021, आज का पंचांग और राशिफल

आज का पंचांग

  • दिन – रविवार
  • संवत्सर नाम – राक्षस
  • युगाब्दः- 5123
  • विक्रम संवत- 2078
  • शक संवत -1943
  • अयन – याम्यायन
  • गोल – याम्य
  • ऋतु – हेमन्त
  • काल (राहु)- पूर्व दिशा
  • मास – अग्रहण
  • पक्ष – कृष्ण पक्ष
  • तिथि- नवमी
  • नक्षत्र – पू.फा.
  • योग – विष्कुंभ
  • करण- तैतिल
  • दिशा शूल- पश्चिम दिशा में
  • सूर्योदय- 6:35
  • आनेवाला व्रत व विशेष:- उत्पन्ना एकादशी व्रत -मंगलवार ।
  • अर्धप्रहरा:- (दिन के) दिन के 10:41 से 01:19 तक ।
  • पाक्षिक सूर्य— अनुराधा नक्षत्र में
  • सांस्कृतिक कोश : ब्रह्मा जी ने अपने भृकुटि से क्रोध को उत्पन्न किया था।
  • राहु काल : दिन के 3:47 से 5:25 बजे तक।

आज का सुविचार : क्रांति के लिए भ्रांति से मुक्त रह कर शांति में रहते हुए कष्ट झेलने का साहस रखना आवश्यक है।

28 नवंबर रविवार का राशिफल

मेष : कोई ऐसी घटना हो जो आपके हित में न हो। पारिवारिक और मानसिक तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

वृष : आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। रिश्तों में मजबूती आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा।

मिथुन: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पारिवारिक सदस्य से तनाव मिल सकता है। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। संयम बरतें। दांपत्य जीवन सुखमय होगा।

कर्क : शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक व्यस्तता बढ़ेगी। पारिवारिक समस्या से ग्रसित रहेंगे। संयम बरतें। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में प्रगति होगी।

सिंह : आर्थिक मामलों में सुधार होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

कन्या : धन, सम्मान, पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफल होंगे। आपसी संबंध मधुर होंगे।

तुला : घर के मुखिया या संबंधित अधिकारी से तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। वाणी पर संयम रखें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक : व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी, लेकिन संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी

धनु : पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। जीविका के क्षेत्र में आशातीत प्रगति होगी।

मकर : रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। संतान के कारण चिंतित रहेंगे। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

कुंभ : स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। यात्रा देशाटन की स्थिति आ सकती है। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। आपसी संबंध मधुर होंगे।

मीन : पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में आशातीत प्रगति होगी।

आचार्य बंशीधर झा