Aaj Ka Panchang, Aaj Ka Rashifal : 30 नवम्बर 2021, आज का पंचांग और राशिफल
आज का पंचांग
- दिन – मंगलवार
- संवत्सर नाम – राक्षस
- युगाब्दः- 5123
- विक्रम संवत- 2078
- शक संवत -1943
- अयन – याम्यायन
- गोल – याम्य
- ऋतु – हेमन्त
- काल (राहु)- पूर्व दिशा
- मास – अग्रहण
- पक्ष – कृष्ण पक्ष
- तिथि- एकादशी
- नक्षत्र – हस्त
- योग – आयुष्मान
- करण- बव
- दिशा शूल- उत्तर दिशा में
- सूर्योदय- 6:37
- आज का व्रत :- उत्पन्ना एकादशी व्रत सर्वेषाम् ।
- आनेवाला व्रत व विशेष:- प्रदोष त्रयोदशी व्रत – गुरुवार एवं षाण्मासिक रविव्रत आरंभ- रविवार।
- अर्धप्रहरा:- (दिन के) दिन के 8:03 से 9:22 एवं 01:19 से 2:36 तक ।
- पाक्षिक सूर्य— अनुराधा नक्षत्र में
- सांस्कृतिक कोश : रावण वीणा बजाने में निपुण थे।
- राहु काल :- दिन के 2:27 से 3:47 बजे तक ।
आज का सुविचार : एक बेहतरीन इंसान अपनी जुबान और कर्मों से ही पहचाना जाता है वरना अच्छी बातें तो दीवारों पर भी लिखी होती है।
30 नवंबर मंगलवार का राशिफल :
मेष : संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। नए संबंध बनेंगे।
वृष : चल या अचल संपत्ति के मामलों में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। पुरुषार्थ सार्थक होगा।
मिथुन : जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। निजी संबंधों में निकटता आएगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।
कर्क : चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी, लेकिन विरोधी सक्रिय रहेगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी।
सिंह : आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन भावुकता में नियंत्रण रखें। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।
कन्या : मन खिन्न रहेगा, जबकि भौतिक वस्तुओं में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में वृद्धि होगी। आर्थिक योजना फलीभूत होगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। नए संबंध बनेंगे।
तुला : रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
वृश्चिक : स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। आपसी संबंध मधुर होंगे।
धनु : सुखद समाचार मिलेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।
मकर : यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन दांपत्य जीवन में तनाव आ सकता है। वाणी पर संयम रखें। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में आशातीत सफलता मिलेगी।
कुंभ : दांपत्य जीवन सुखमय होगा। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में आशातीत प्रगति होगी।
मीन : पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी, लेकिन संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में सफलता मिलेगी।
आचार्य बंशीधर झा