Aaj Ka Panchang, Aaj Ka Rashifal : 7 नवम्बर 2021, आज का पंचांग और राशिफल
आज का पंचांग
- दिन – रविवार
- संवत्सर नाम – राक्षस
- युगाब्दः- 5123
- विक्रम संवत- 2078
- शक संवत -1943
- अयन – याम्यायन
- गोल – याम्य
- ऋतु – शरद
- काल (राहु)- उत्तर दिशा
- मास – कार्तिक
- पक्ष – शुक्ल पक्ष
- तिथि- तृतीया
- नक्षत्र – ज्येष्ठा
- योग -अतिगण्ड
- करण- तैतिल
- दिशा शूल- पश्चिम दिशा में
- सूर्योदय- 6:33
- आज का व्रत:- प्रतिहार षष्ठी व्रतीनां निरामिष भोजन ।
- आनेवाला व्रत:- प्रतिहार षष्ठी व्रतीनां (छठ पूजा) संयम अर्थात् नहाय- खाय – सोमवार ।
- अर्धप्रहरा:- (दिन के) दिन के 10:38 से 01:22 तक ।
- पाक्षिक सूर्य— स्वाती नक्षत्र में
- सांस्कृतिक कोश : भगवान शिव ने बाणासुर को महाकाल की पदवी दी थी।
- राहु काल : दिन के 3:50 से 5:13 बजे तक ।
आज का सुविचार : रिश्तों में अधिकतर कड़वाहट संदेह के कारण उत्पन्न होती है।
7 नवंबर रविवार का राशिफल
मेष: चली आ रही समस्या का समाधान होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी फिर भी स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।
वृष: रोग या विरोधी तनाव का कारण होगा। संतान के कारण चिंतित हो सकते हैं। कोई ऐसा कार्य न करें, जिससे पारिवारिक तनाव बढ़े। जीवनसाथी का सहयोग एवं सान्निध्य मिलेगा।
मिथुन: व्यावसायिक कार्य में व्यस्तता बढ़ेगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।
कर्क: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। मौसम के रोग के प्रति सचेत रहें। कुछ पारिवारिक तनाव मिल सकता है। संयम से काम लें। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
सिंह: राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। रिश्तों में निकटता आएगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में आशातीत प्रगति होगी।
कन्या: सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी, लेकिन पारिवारिक सहयोग मिलेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।
तुला: मैत्री संबंध मजबूत होंगे। भाई-बहन से सहयोग मिलेगा। आर्थिक योजना फलीभूत होगी। रिश्तों में निकटता आएगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। पुरुषार्थ सार्थक होगा।
वृश्चिक: व्यर्थ की परेशानी और उलझनें रहेंगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। किया गया पुरुषार्थ फलदायी होगा। नए संबंध बनेंगे।
धनु: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। भावुकता में नियंत्रण रखें। व्यक्ति विशेष से तनाव मिलेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। संबंध मधुर होंगे।
मकर: दांपत्य जीवन में गलतफहमी हो सकती है झगड़ा-विवाद से बचें। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। किया गया पुरुषार्थ फलदायी होगा।
कुंभ: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।
मीन: महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। नए संबंध बनेंगे।
आचार्य बंशीधर झा