ganesh-chaturthi

बिघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश जी का जन्मोत्सव पूरे भारतवर्ष में “गणेश चतुर्थी” के रूप में भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है। इस पर्व को विनायक चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता। वैसे तो “गणेश चतुर्थी” का त्यौहार पूरे देश में मनाया जाता है, परन्तु महाराष्ट्र में इसे बडी़ धूमधाम से मनाया जाता है। विशेष रूप से मुंबई शहर के लिए गणेश चतुर्थी सबसे बड़ा त्योहार है। गणेश चतुर्थी के दौरान पूरी मुंबई में जगह-जगह गणेश जी के बड़े-बड़े  पंडाल लगे रहते हैं।

श्री गणेश मंत्र:-

वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ:।
निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥

ganesh-chaturthi

इस वर्ष यह त्यौहार 13 सितंबर 2018 को पड़ रह है। पुराणों के अनुसार इस दिन गणेश का जन्म हुआ था। गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश की बड़ी प्रतिमा स्थापित की जाती है। इस प्रतिमा का 9 दिनों तक पूजन किया जाता है। बड़ी संख्या में आस पास के लोग गणेश जी के दर्शन करने पहुँचते है। 9 दिन बाद गाजे बाजे से श्री गणेश प्रतिमा को किसी नदी, तालाब इत्यादि के जल में विसर्जित किया जाता है।

अल्मोड़ा में पॉच दिवसीय भव्य गणेश महोत्सव शुरू

सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में गणेश महोत्सव की जोरदार तैयारियां शुरू हो गई हैं। गणेश महोत्सव समिति जौहरी बाजार के तत्वाधान में बृहस्पतिवार से महोत्सव की भव्य शुभारंभ शोभा यात्रा के साथ शुरू होगा। दोपहर दो बजे गणेश प्रतिमा की शोभायात्रा मल्ली बाजार से शुरू होकर जौहरी बाजार पहुंचेगी। गणेश महोत्सव पांच दिनों तक जारी रहेगा। इसके बाद गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया जायेगा।