देहरादून: जून महीने में मंगल, यूरेनस यानी वरुण, शुक्र, बुध, शनि, शुक्र और सूर्य ग्रह का गोचर होने वाला है, इस ग्रह गोचर का प्रभाव यद्यपि सभी राशियों पर होगा परंतु तीन राशियों के लोगों की लॉटरी लग सकती है।

उत्तराखंड ज्योतिष रत्न आचार्य डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल “दैवज्ञ” अंतरिक्ष का विश्लेषण करते हुए बताते हैं, कि ग्रहों का यह गोचर इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि 4 जून को लोकसभा चुनाव के परिणाम घोषित होने वाले हैं, इन ग्रहों के गोचर के साथ-साथ शनिदेव कुंभ राशि में वक्री चाल चलने वाले हैं , जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है…

आचार्य डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल के अनुसार जून में 6 ग्रहों की चाल में बदलाव होने जा रहा है। जिसमें सबसे पहले 1 जून को ग्रहों के सेनापति मंगल मेष राशि में गोचर करेंगे। वहीं इसके बाद यूरेनस वृष राशि में भ्रमण करेंगे। साथ ही 12 जून को भौतिक सुख सुविधा के स्वामी शुक्र ग्रह वृषभ राशि गोचर करेंगे। इसके बाद ग्रहों के राजकुमार बुध 14 जून को मिथुन राशि में गोचर करेंगे और 29 जून को मिथुन से कर्क राशि में भी चले जाएंगे।

वहीं मान- सम्मान के कारक सूर्य देव भी 15 जून को मिथुन राशि में संचरण करेंगे। इसके बाद माह के अंत में 29 जून को शनि ग्रह अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में वक्री होंगे। जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। इस ग्रह गोचर से जिन लोगों ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा उनको भी राजगद्दी मिल सकती है, तो दूसरी तरफ राजनीति के बड़े-बड़े सूरमा धूल धूसरित हो सकते हैं।

मेष राशि

जून में होने जा रहे 6 ग्रहों की चाल में बदलाव इन लोगों के लिए शुभ साबित हो सकता है। इस दौरान आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। साथ ही आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। वहीं इस दौरान आपके कई अधूरे कार्य पूरे होंगे। साथ ही आप देश- विदेश की यात्रा पर जा सकते हैं। वहीं आपको करियर का दायरा बढ़ाने में सफलता मिलेगी और प्रफेशनल लाइफ में तरक्की के कई बेहतरीन अवसर भी मिलेंगे। साथ ही आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। साथ ही शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा।

वृष राशि

वृषभ राशि के लोगों के लिए 6 ग्रहों की चाल में बदलाव लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस दौरान  घर-परिवार में धार्मिक या मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है और सुख-सौभाग्य की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आप इस महीने कोई प्रापर्टी या वाहन खरीद सकते हैं। वहीं  नौकरी पेशा जातकों का करियर मजबूत होगा और कई प्रभावशाली लोगों से जान पहचान भी बढ़ेगी। साथ ही जो लोग व्यापारी हैं, उनको इस दौरान अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं इस दौरान आपकी आय में भी वृद्धि होगी।

सिंह राशि

छह ग्रहों का राशि परिवर्तन सिंह राशि के लोगों को  भी अनुकूल सिद्ध हो सकता है। इस दौरान  पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में लाभ प्राप्ति के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे और कमाई के नए नए तरीके भी मिलेंगे। वहीं इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ की प्राप्ति होगी। साथ ही आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही इस दौरान आपके मान सम्मान और यश में वृद्धि होगी। साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। वहीं आप इस दौरान घूमने कहीं जा सकते हैं।