Holi 2025 Kab Hai: होली इस साल 13 मार्च को मनाई जाएगी और 14 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा। होली का त्‍योहार हर साल फाल्‍गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। होली के पर्व का हिंदू धर्म में खास महत्‍व होता है। आइए जानते हैं होली का महत्‍व क्‍या है और होली की तिथि पंचांग के अनुसार कब से कब तक है। देखें इस बारे में विस्‍तार से।

Holi 2025: होली का त्‍योहार फाल्‍गुन मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। फाल्‍गुन पूर्णिमा के दिन होलिका दहन किया जाता है और उसके अगले दिन लोग रंग और गुलाल से एक-दूसरे के साथ होली खेलते हैं। होलिका दहन इस साल 13 मार्च की रात को होगा और अगले दिन 14 मार्च को होली खेली जाएगी। होली की डेट को लेकर लोगों के मन में कन्‍फ्यूजन रहता है कि किस दिन होली जलाई जाएगी और किस दिन खेली जाएगी। आइए दूर करते हैं आपका कन्‍फ्यूजन और आपको बताते हैं पंचांग के अनुसार होली की तिथि कब से कब है। जानें इस बारे में विस्‍तार से।

होली को लेकर क्‍यों है कन्‍फ्यूजन

पिछले साल की तरह इस बार भी होली की तारीख को लेकर लोगों में असमंजस है। कुछ लोग 13 मार्च को होलिका दहन और 14 मार्च को होली खेलने की बात कर रहे हैं, तो कुछ 14 मार्च को होलिका दहन और 15 मार्च को होली खेलने की। हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को होलिका दहन होता है और अगले दिन धुलंडी यानी रंगवाली होली खेली जाती है। 2024 में भद्रा के कारण होली की तारीख को लेकर काफी उलझन थी। इस साल भी कुछ जगहों पर 13 मार्च और कुछ जगहों पर 14 मार्च को होलिका दहन बताया जा रहा है, जिससे लोगों में दुविधा है।

कब है होली 2025?

वैदिक पंचांग के अनुसार, फाल्गुन पूर्णिमा 13 मार्च सुबह 10 बजकर 35 मिनट शुरू होगी और 14 मार्च दोपहर 12 बजकर 23 मिनट पर समाप्त होगी। उदयातिथि के कारण होली 14 मार्च को है। इस साल होली 14 मार्च को खेली जाएगी।

होलिका दहन कब होगा

ज्योतिषियों ने बताया है कि होलिका दहन 13 मार्च को देर रात होगा। होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रात 11 बजकर 26 मिनट से लेकर रात 12 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। इसी समय होलिका दहन किया जाएगा। 13 मार्च को देर रात होलिका दहन होगा। शुभ मुहूर्त रात 11 बजकर 26 मिनट से शुरू होगा। यह रात 12 बजकर 30 मिनट तक चलेगा। इस तरह से होलिका दहन 13 मार्च और रंगों वाली होली 14 मार्च को ही मनाई जाएगी. होलिका दहन को छोटी होली भी कहते हैं. इसके अगले दिन बड़ी होली यानी धुलेंडी  मनाई जाएगी. आचार्य दैवज्ञ के अनुसार होलिका दहन का शुभ मुहूर्त यद्यपि प्रदोष काल में  होता है परंतु इस दिन रात को 11:31 तक भद्रा का दोष है, परंतु रात 10 बजकर 45 मिनट भद्रा के पुच्छ काल में  होलिका दहन किया जा सकता है।

चंद्र ग्रहण समय

14 मार्च यानी होली के दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण लगेगा। यह ग्रहण सुबह 09 बजकर 29 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 29 मिनट तक रहेगा। इस दौरान शुभ कार्यों को करने की मनाही होती है।