देहरादून : उत्तराखंड में बाहरी राज्यों से आने वाले प्रवासियों के चलते कोरोना संक्रमितों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। आज शनिवार को भी प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 66 नये मामले सामने आये हैं। इसके बाद संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 2791 हो गई है। कुल संक्रमित मरीजों में से अब तक 1912 (करीब 68%) मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। जबकि अभी भी 824 एक्टिव मरीज अलग-अलग अस्पतालों व कोविड केयर सेंटरों में उपचाराधीन हैं। वहीं अब तक 37 मरीजों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। इसके अलावा 18 पॉजीटिव मरीज अन्य राज्यों को भी चले गये हैं।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को विभिन्न लैबों से 1257 सैंपलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। जिनमें 66 मरीजों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। नैनीताल में सबसे अधिक 29 संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें से 26 लोग मुम्बई से तथा 03 लोग दिल्ली से लौटे हुए हैं। वहीँ अल्मोड़ा से 11 संक्रमित मरीज मिले हैं, ये सभी दिल्ली/एनसीआर से लौटे हैं। वहीँ देहरादून से 08, बागेश्वर से 07, रुद्रप्रयाग से 03, चमोली से 02, टिहरी से 02, चंपावत, पौड़ी, उत्तरकाशी तथा उधमसिंह नगर से एक-एक कोरोना पॉजीटिव मरीज सामने आये हैं।
उत्तराखंड में अब तक कोरोना covid-19 के जिलेवार मामले
| जनपद | कोरोना के मरीज |
| देहरादून | 667 |
| नैनीताल | 454 |
| टिहरी | 412 |
| हरिद्वार | 313 |
| उधमसिंह नगर | 229 |
| पौड़ी | 141 |
| अल्मोड़ा | 176 |
| पिथौरागढ़ | 65 |
| चमोली | 71 |
| उत्तरकाशी | 64 |
| बागेश्वर | 81 |
| चंपावत | 53 |
| रुद्रप्रयाग | 66 |
| कुल | 2791 |



