mayank-pratap-singh

नई दिल्ली : राजस्थान के 21 वर्ष के युवा मयंक प्रताप सिंह ने इतिहास रच दिया है। मयंक ने राजस्थान न्यायिक सेवा भर्ती परीक्षा (RJS)-2018 क्लियर कर देश में सबसे कम उम्र में जज बनने का गौरव हासिल किया हैं। मयंक ने पहले ही प्रयास में राजस्थान न्यायिक सेवा भर्ती परीक्षा को न केवल पास किया है बल्कि इस परीक्षा में टॉप भी किया है। मयंक राजस्थान के जयपुर शहर में रहते हैं। मयंक के माता-पिता सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं।  मयंक ने इसी साल राजस्थान विश्वविद्यालय से पांच वर्ष की एलएलबी डिग्री हासिल की।  मयंक ने मीडिया को बताया कि राजस्थान न्यायिक सेवा भर्ती परीक्षा 2018 का पास करने के लिए वे हर दिन 12 से 13 घंटे पढ़ाई किया करते थे।