नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 12 घंटो ने देश में कोरोना वायरस के मामलों में 547 मामलों की बढ़त हुई है। जबकि इस दौरान 30 लोग अपनी जान गवां चुके हैं। इसके साथ ही देशभर में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 6,412 हो गई है। जिसमे में 5,709 सक्रिय मामले हैं, 504 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं जबकि 199 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। कोरोना ने सबसे ज्यादा कहर महाराष्ट्र में बरपाया है जहां कोविड-19 से मरने वालों की तादाद 97 तक पहुंच चकुी है। यहाँ सबसे ज्यादा 1,364 लोग इस बीमारी की चपेट में आ चुके हैं।
पिछले 12 घंटों में कोरोना वायरस के मामलों में 547 मामलों की बढ़त हुई है और 30 लोगों की मौत हुई है। भारत में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 6412 हो गई है(इसमें 5709 सक्रिय मामले, 504 ठीक/ डिस्चार्ज हो चुके मामले और 199 मौतें शामिल हैं): स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय pic.twitter.com/JSJRa05rjF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 10, 2020
यह भी पढ़ें:
लॉकडाउन के बीच 23 परिजनों के साथ भ्रमण पर निकले अरबपति बिज़नसमैन पर FIR



