UP Assembly Election 2022 voting upto 5 PM: उत्तर प्रदेश में 16 जिलों की 59 सीटों के तीसरे चरण का चुनाव संपन्न हो चुका है. जबकि पंजाब विधानसभा की सभी 117 सीटों के लिए चल रहा मतदान भी पूरा हो चुका है. निर्वाचन आयोग ने शाम 5 बजे तक मतदान प्रतिशत के आंकड़े जारी कर दिए हैं आयोग के जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक उत्तर प्रदेश में शाम 5 बजे तक 57.58% मतदान हुआ, जबकि पंजाब में शाम 5 बजे तक 63.44% मतदान हो चुका था।
उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण में हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, मैनपुरी, फर्रूखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर और महोबा सहित कुल 16 जिलों की 59 सीटों पर मतदान हुआ।
पंजाब और उत्तर प्रदेश में कई बूथ केंद्रों पर वोट डालने के लिए लोगों की लंबी लंबी लाइन लगी हुई दिखाई दी। यूपी और पंजाब दोनों ही राज्यों में बड़े नेताओं ने भी अपना मत का प्रयोग किया। यूपी में जहां सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपनी पत्नी डिंपल यादव के साथ वोट डाला तो वहीं पंजाब में सीएम चन्नी, नवजोत सिंह सिद्धू, बादल परिवार, भगवंत मान और कैप्टन अमरिंदर ने अपने-अपने मतदान केंद्रों पर वोट डाले।
वही उत्तर प्रदेश में कुछ छिटपुट हिंसा की भी खबरें सामने आई हैं। झांसी की बबीना विधानसभा के सिमथरी गांव में सपा और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत हो गई। विवाद एक महिला के वोट को लेकर हुआ। बताया जा रहा है कि उसका आईडी कार्ड मायके पक्ष के पास था। इसी पर भाजपा और सपा के कार्यकर्ताओं में लाठी-डंडे चले। इस दौरान कई कार्यकर्ताओं को गंभीर चोटें आईं।
उत्तर प्रदेश विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022
तीसरे चरण के अंतर्गत 16 जनपदों की 59 विधानसभा सीटों पर सायं 05 बजे तक कुल औसतन मतदान 57.58% रहा।@ECISVEEP @SpokespersonECI #ECI#विधानसभाचुनाव2022#AssemblyElections2022 #GoVoteUP#GoVoteUP_Phase3 pic.twitter.com/IRgjZ2yAfo
— CEO UP #DeshKaMahaTyohar (@ceoup) February 20, 2022