उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद से भारतीय जनता पार्टी की सांसद रीता बहुगुणा जोशी के घर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी 6 साल की पोती की पटाखे जलाने के दौरान झुलसने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक सांसद रीता बहुगुणा जोशी की 6 साल की पोती कीया दिवाली की रात अपने ननिहाल में बच्चों के साथ पटाखे जला रही थी। इस दौरान किसी ने पटाखा जलाया जिससे कीया बुरी तरह झुलस गई। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसके 60 प्रतिशत तक जलने की जानकारी दी थी। उसको मंगलवार को प्रयागराज से दिल्ली के मिलिस्ट्री अस्पताल में शिफ्ट करने की तैयारी थी। परन्तु इसीबीच सोमवार देर रात कीया के निधन की दुखद खबर आई।
सांसद रीता बहुगुणा जोशी और उनके पति के साथ उनकी पोती कीया का कुछ दिन पहले ही गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में कोरोना संक्रमण का इलाज हुआ था। दिवाली की छुट्टी पर कीया अपनी मा ऋचा जोशी के साथ इलाहाबाद के पोनप्पा मार्ग स्थित ननिहाल गई थी। जहाँ पटाखे जलाने के दौरान इतना बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे के बाद सांसद रीता बहुगुणा जोशी के परिवार का बुरा हाल है। कीया के पिता मयंक जोशी अभी दिल्ली में हैं। उनके आने के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।