amitabh-Bachchan

नई दिल्ली: सदी के महानायक कहे जाने वाले बॉलीवुड सुपर स्टार अमिताभ बच्‍चन को वर्ष 2018 का दादा साहब फाल्‍के पुरस्कार से सम्‍मानित किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। फिल्म जगत में जीवनभर के योगदान के बाद इस सम्मान से किसी कलाकार को सम्मानित किया जाता है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि “लीजेंड अमिताभ बच्चन जिन्होंने दो पीढ़ियों का मनोरंजन किया। उन्हें सर्वसम्मति से पुरस्‍कार के लिए चुना गया है। पूरा देश और अंतरराष्‍ट्रीय समुदाय खुश है। मेरी ओर से उनको बहुत-बहुत शुभकामनाएं”।

76 वर्षीय महानायक अमिताभ बच्चन अभी भी उसी जोश और जुनून से भारतीय सिनेमा में काम कर रहे हैं। 1969 में फिल्म सात हिंदुस्तानी से अपने करियर की शुरुआत कर वर्षों तक बड़े परदे पर राज करने वाले सुपर स्टार अमिताभ बच्चन आजकल “कौन बनेगा करोड़पति” मेगा शो में छाये हुए हैं।