bomb detonator in srilanka

नई दिल्ली : श्रीलंका में गम और खौफ का माहौल अभी भी कायम है। सोमवार को राजधानी कोलंबो में एक चर्च के पास वैन में जोरदार धमाका हो गया। बताया जा रहा है कि यह धमाका उस समय हुआ जब बम निरोधक दस्ते के अधिकारी उसे निष्क्रिय करने की कोशिश कर रहे थे। यही नहीं सोमवार को राजधानी कोलंबो के एक मेन बस स्टैंड पर पुलिस को 87 बम डेटोनेटर मिले हैं। बता दें कि एक दिन पहले ही ईस्टर के पवित्र त्योहार पर कोलम्बो में चर्च तथा होटलों में एक के बाद एक हुए 8 भीषण बम धमाकों में अब तक 290 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 500 के करीब लोग घायल हो गए हैं। इस हमले में भारत के 7 नागरिकों सहित 35 विदेशी नागरिक भी मारे गए हैं।

आज राजधानी के पेट्टा इलाके में पुलिस को सेंट्रल कोलंबो बस स्टेशन पर 87 बम डेटोनेटर मिले हैं। पुलिस के एक बयान में बताया गया कि को शुरूआत में 12 बम डेटोनेटर मिले। बाद में छानबीन के दौरान 75 और डेटोनेटर मिले हैं। जिसके बाद गम के साए में जी रहे श्रीलंका वासियों के अंदर अब और ज्यादा दहशत बैठ गई है। गनीमत रही कि पुलिस ने समय रहे हुए सभी बम डिटोनेटर को डिफ्यूज कर दिया वर्ना श्रीलंका में एक और बड़ी अनहोनी हो सकती थी।

इसी बीच श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाल सिरीसेना ने देश में आपातकाल घोषित कर दिया है जो आज आधी रात से लागू हो जाएगी। पुलिस ने 24 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। किसी भी आतंकी संगठन ने इन हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन इस्लामिक समूह तौहिद जमात का इसमें हाथ होने की आशंका जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें:

श्रीलंका: सीरियल बम धमाकों में 3 भारतीयों सहित 215 लोगों की मौत, 400 से ज्यादा घायल