BJP Action On T Raja Singh: भारतीय जनता पार्टी ने तेलंगाना से विधायक टी राजा सिंह को पार्टी से सस्पेंड कर दिया गया है। मंगलवार सुबह हैदराबाद में पैगंबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले भाजपा विधायक टी राजा सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। राजा ने एक वीडियो जारी कर पैगंबर मोहम्मद के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। बाद में उन्होंने इसे मजाक बताया था। बयान के बाद बड़ी संख्या में लोग उनके विरोध में सड़कों पर उतरे थे। टी राजा सिंह तेलंगाना के गोशामहल से भारतीय जनता पार्टी के विधायक हैं। टी राजा सिंह ने पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी की थी। बीजेपी ने राजा को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है।
बीजेपी ने विधायक टी राजा सिंह के निलंबन के साथ ही उनके बयान पर स्पष्टीकरण भी मांगा है। बीजेपी ने 10 दिन के अंदर बयान की वजह बताने को कहा है। इसके साथ ही निलंबन नोटिस में कहा गया है कि क्यों ना टी राजा सिंह को पार्टी से बाहर निकाल दिया जाए। दरअसल पार्टी इससे पहले नुपुर शर्मा के पैगंबर साहब वाले विवाद पर अपनी फजीहत झेल चुकी है। इसलिए पार्टी ने टी राजा सिंह से साफ और सख्त लहजे में सवाल किया है।
पैगंबर मोहम्मद पर टी राजा के दिए विवादित बयान की शुरुआत कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी के शो को लेकर शुरू हुई थी। दरअसल बीजेपी विधायक टी राजा ने कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी के शो रोकने के साथ ही बहिष्कार करने की बात कही थी। इसको लेकर टी राजा ने वीडियो भी जारी किया था। इसी बीच वीडियो में टी राजा पैगंबर मोहम्मद को लेकर कुछ ऐसा कह गए, जिसको लेकर पूरे हैदराबाद में बवाल खड़ा हो गया और लोग विरोध प्रदर्शन करने लगे थे। वहीं इसके बाद से बीजेपी को जवाब देते नहीं बन रहा था।
गोशामहल से विधायक टी राजा सिंह ने गिरफ्तारी के दौरान कहा कि उन्होंने जिस सोशल मीडिया साइट पर अपना वीडियो साझा किया था, उसने उसे हटा दिया है और वह रिहा होने के बाद इस वीडियो क्लिप का ‘दूसरा हिस्सा’ अपलोड करेंगे। सिंह ने कहा, उन्होंने यूट्यूब से मेरी वीडियो हटा दी। मुझे नहीं पता कि पुलिस क्या करने जा रही है। जब मैं रिहा हो जाऊंगा तो निश्चित तौर पर वीडियो का दूसरा हिस्सा अपलोड करूंगा। मैं यह धर्म के लिए कर रहा हूं। मैं धर्म के लिए मरने को भी तैयार हूं।
BJP suspends party’s MLA in Telangana, T Raja Singh; asks him to show cause within 10 days as to why should he not be expelled from the party.
Earlier today, he was booked for his alleged derogatory comments against Prophet Muhammad.
(File photo) pic.twitter.com/WdWXXSdyML
— ANI (@ANI) August 23, 2022