bus carrying CRPF jawans fell into a 200 feet deep gorge in Jammu and Kashmir

Major accident in Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में आज सुबह एक बड़ा ही दुखद हादसा हो गया. उधमपुर जिले के बसंतगढ़ इलाके में आज सुबह करीब 10:30 बजे केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) जवानों की बंकर गाड़ी 200 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस दुखद हादसे में 3 जवान शहीद हो गए हैं, जबकि 15 जवान घायल हो गए। प्रशासन के मुताबिक, 5 जवानों की हालत गंभीर है। घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

जानकारी के अनुासर, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की 187वीं बटालियन की बस उधमपुर जिले में कदवा से बसंत गढ़ जाते समय करीब 200 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे के वक्त बस में 18 जवान सवार थे, आज सुबह लगभग 10:30 बजे यह हादसा हुआ। सभी घायलों को एयरलिफ्ट कर ऊधमपुर के सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने ट्वीट किया कि उधमपुर में कंदवा-बसंतगढ़ क्षेत्र में सीआरपीएफ का एक वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया। इस हादसे में कुछ जवानों के बलिदान की खबर सुनकर व्यथित हूं। वाहन में सीआरपीएफ के कई बहादुर जवान सवार थे। मैंने अभी-अभी डीसी सलोनी राय से बात की है, जो व्यक्तिगत रूप से स्थिति पर नजर रख रही हैं और मुझे जानकारी दे रही हैं। बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिए गए हैं। स्थानीय लोग स्वेच्छा से सहायता के लिए आगे आए हैं। हर संभव मदद सुनिश्चित की जा रही है।”

बलिदान जवानों की पहचान:

  1. आनंद कोच, उम्र 27 वर्ष, निवासी मेघालय, बटालियन 137
  2. अरविंद, उम्र 36 वर्ष, निवासी बिहार, बटालियन 187

गंभीर रूप से घायल जवानों में शामिल हैं:

  1. करले गजानंद (महाराष्ट्र)
  2. सुनील ज़ाल्को (झारखंड)
  3. अनीश कुमार (केरल)
  4. मिलन कुमार (झारखंड)
  5. मोहम्मद मुश्ताक (जम्मू-कश्मीर, राजौरी)
  6. गोपा राम (राजस्थान)
  7. उधाराज (ASI, यूपी)
  8. जितेन्द्र प्रधान (झारखंड)
  9. एस. सुडालाई मणि (तमिलनाडु)
  10. जाला विजय कुमार (गुजरात)
  11. सोनू कुमार (झारखंड)
  12. मुकेश कुमार (बिहार)
  13. जे. हेब्रम (ओडिशा)
  14. राकेश कुमार (जम्मू, आर.एस. पुरा)
  15. धनराज पाहाडे (महाराष्ट्र)
  16. सुखविंदर सिंह (दिल्ली)