Oscars AWARD NAATU NAATU

Naatu Naatu oscar award: देश में आज जश्न का माहौल है। पहली बार भारत को दो ऑस्कर अवॉर्ड मिले हैं। समूचा भारतीय फिल्म उद्योग खुशी में झूम रहा है। ‘RRR’ फिल्म का ‘नाटू नाटू’ सॉन्ग ऑस्कर्स 2023 में ओरिजनल सॉन्ग कैटेगरी में मुकाबले में उतरा और पुरस्कार जीता। ‘ऑल द ब्रीद्स’ फिल्म बेस्ट डॉक्युमेंट्री फीचर फिल्म श्रेणी में नामित हुई लेकिन पुरस्कार नहीं जीत सकी।

‘द एलिफेंट व्हिस्पर्रर्स’ को बेस्ट डॉक्युमेंट्री शॉर्ट फिल्म में नामांकन मिला है और इसकी डायरेक्टर कार्तिक गॉन्जाल्वेज हैं और प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा है। इसने भी ऑस्कर अवॉर्ड में बाजी मारी। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ऑस्कर समारोह में मंच पर आईं। उन्होंने आरआरआर के नाटू नाटू गाने से सारी दुनिया का परिचय करवाया। इस तरह इस बार तीन श्रेणियों में नामित में से दो ऑस्कर पुरस्कार भारत को मिले। वहीं मिशेल यो बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब पाने वाली पहली एशिया महिला एक्ट्रेस बन गई हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी समेत तमाम बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े सितारों ने ट्विटर के माध्यम से बधाई दी है। सोशल मीडिया पर भी बधाइयों का सिलसिला जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर RRR और द एलिफेंट व्हिस्परर्स के मेकर्स को बधाई दी है। उन्होंने कहा- ‘असाधारण! ‘नाटु नाटु’ की लोकप्रियता वैश्विक है। यह एक ऐसा गाना है, जिसे आने वाले सालों तक याद रखा जाएगा। इस सम्मान के लिए एमएम कीरवानी और चंद्रबोस समेत पूरी टीम को बधाई। भारत प्रफुल्लित और गौरवान्वित है’।

राहुल गांधी ने टीम आरआरआर को बधाई दी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा- “जिस गाने पर पूरे भारत ने डांस किया, वह वास्तव में वैश्विक हो गया है! mmkeeravaani,boselyricist और पूरी RRR टीम को NaatuNaatu के लिए ऑस्कर में सर्वश्रेष्ठ मूल गीत जीतने के लिए बधाई। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने द एलिफेंट व्हिस्परर्स के लिए टीम को बधाई दी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा- आपने हम सभी को गौरवान्वित किया है।

वहीं कंगना रनोट ने दीपिका पादुकोण की ऑस्कर अपीयरेंस की तारीफ करने के लिए ट्विटर पर लिखा, कितनी सुंदर दीपिका पादुकोण नजर आईं, पूरे देश को गर्व महसूस कराना आसान नहीं है। अपनी छवि, प्रतिष्ठा को उन नाजुक कंधों पर ले जाना और इतने शालीनता और आत्मविश्वास से बोलना। इस तथ्य के प्रमाण के रूप में कि भारतीय महिलाएं सर्वश्रेष्ठ हैं। जूनियर एनटीआर और रामचरण ने ऑस्कर अवॉर्ड के साथ तस्वीर शेयर करते लिखा कि ऑस्कर अवॉर्ड घर आ रहा है’।

सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लगा हुआ है। प्रख्यात कवि- गीतकार और सीबीएफसी के अध्यक्ष प्रसून जोशी ने नाटू- नाटू गाने के साथ एमएम कीरावनी और आरआरआर की ऑस्कर में जीत पर अपनी खुशी साझा की। उन्होंने कहा, मैं संगीत निर्देशक एमएम केरावनी और गीतकार चंद्रबोस के लिए बहुत ज्यादा खुश हूं। गीत और फिल्म ने भारतीयों के दिलों में अपनी जगह बना ली है।आरआरआर की पूरी टीम को बधाई।

द कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने ऑस्कर जीतने पर बधाई देते हुए लिखा-बधाई हो mmkeeravaani, ssrajamouli NaatuNatu के लिए ऑस्कर जीतने और भारत को गौरवान्वित करने के लिए। बहुत खूब! बधाई निर्देशक अर्थस्पेक्ट्रम कार्तिकी गोंजाल्विस guneetm, TheElephantWhisperers के लिए बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट जीतने के लिए। सुनील शेट्टी ने ट्वीट किया, “13-मार्च-2023, भारतीय सिनेमा के लिए एक सुनहरा दिन। तेलुगु फिल्म अभिनेता महेश बाबू ने ट्विटर पर शेयर किया, “और ये रहा नाटू नाटू!! सभी सीमाओं को पार करते हुए !! mmkeeravaani garu, boselyricist और RRR की पूरी टीम को ऑस्कर में उनकी शानदार जीत के लिए बधाई !!

एक खुशी का पल! भारतीय सिनेमा के लिए उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा किया, TheElephantWhisperers की पूरी टीम को सर्वश्रेष्ठ शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री का ऑस्कर जीतने पर बधाई… एक शानदार फिल्म और एक और अभूतपूर्व जीत।प्रभुदेवा ने आरआरआर की जीत पर कोरियोग्राफर प्रेम रक्षित को बधाई दी। उन्होंने ट्विटर पर शेयर किया।ऋतिक रोशन ने ट्विटर पर लिखा- Oscars 2023 में भारतीय सिनेमा के लिए ऐसा ऐतिहासिक, गर्व और खुशी का पल सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म TheElephantWhisperers की टीम को बहुत-बहुत बधाई और सर्वश्रेष्ठ मूल गीत NaatuNaatu के लिए टीम RRR को भी बधाई । आरआरआर के गाने नाटू-नाटू को ऑस…