COVID-19-case-in-india

नई दिल्ली: कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए केंद्र सरकार द्वारा लॉकडाउन को लगातार बढाया जा रहा है। आज से अगले 2 हफ़्तों के लिए लॉकडाउन 3.0 शुरू हो गया है। बावजूद इसके देश में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, अब तक देश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 42,533 हो गई है। जबकि इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,373 पहुंच गई है। वहीँ 11,707 लोग इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं। महाराष्ट्र में अब तक सबसे ज्यादा 12,974 कोरोना के मामले सामने आ चुके हैं। वहीँ दूसरे नंबर पर गुजरात है, जहाँ अब तक 5,428 कोरोना के केस सामने आ चुके हैं। तीसरे नंबर पर दिल्ली है जहाँ अबतक 4549 लोग कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। यहाँ देखें किस राज्यन में COVID-19 के कितने मामले सामने आए हैं।

S. No.   States   Confirmed Cured Death
1 Maharashtra 12974 2115 548
2 Gujarat 5428 1042 290
3 Delhi 4549 1362 64
4 Tamil Nadu 3023 1379 30
5 Rajasthan 2886 1356 71
6 MP 2846 798 156
7 UP 2645 754 43
8 Andhra 1583 488 33
9 Punjab 1102 117 21
10 Telengana 1082 490 29
11 West Bengal 963 151 35
12 J&K 701 287 8
13 Karnataka 614 293 25
14 Bihar 503 125 4
15 Kerala 500 401 4
16 Haryana 442 245 5
17 Odisha 162 56 1
18 Jharkhand 115 22 3
19 Chandigarh 94 19 0
20 Uttarakhand 60 39 0
21 Chhattisgarh 57 36 0
22 Assam 43 32 1
23 Ladakh 41 17 0
24 Himachal 40 34 1
25 Andaman 33 32 0
26 Tripura 16 2 0
27 Meghalaya 12 0 1
28 Puducherry 8 5 0
29 Goa 7 7 0
30 Manipur 2 2 0
31 Arunachal 1 1 0
32 Mizoram 1 0 0
Total confirmed cases 42533* 11707 1373