corona-update

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। हेल्‍थ मिनिस्‍ट्री और होम मिनिस्‍ट्री द्वारा संयुक्‍त प्रेस कॉन्‍फ्रेंस कर जारी किये गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में देशभर से कोरोना (COVID-19) के 693 नए मामले आए हैं। जिसके बाद अब देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 4067 हो गई है. इनमें से 1,445 मामले तबलीगी जमात में शामिल या उनके संपर्क में आए व्‍यक्तियों के हैं। भारत में COVID-19 से अब तक 109 लोगों की मौत हुई है। रविवार को कोरोना पीड़ित 30 लोगों की जान गई। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के सचिव लव अग्रवाल के मुताबिक, अबतक कोरोना वायरस के 76 प्रतिशत मामले पुरुषों में और 24 प्रतिशत मामले महिलाओं में हैं।

दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस से पीड़ित लोगों की संख्या 523 हो गई है। पिछले 24 घंटे में दिल्ली में 20 नए केस मिले जिसमें से 10 तबलीगी जमात से हैं। जबकि 1 शख्स की मौत हो गई है। वहीँ 25 मरीज वेंटिलेटर पर हैं।

दुनियाभर में कोरोना वायरस से मरने वालों का आंकड़ा 70,000 को पार कर गया है। जबकि 12 लाख 73 हजार से ज्यादा लोग इस बीमारी से संक्रमित हैं।

क्र.स.
राज्य
पॉजिटिव केसठीक हो चुकेमौत
1.दिल्ली503187
2.हरियाणा84251
3.केरल314552
4.राजस्थान253210
5.तेलंगाना321347
6.उत्तर प्रदेश227192
7.लद्दाख1430
8.तमिलनाडु57185
9.जम्मू-कश्मीर10642
10.पंजाब6846
11.कर्नाटक151124
12.महाराष्ट्र6904245
13.आंध्र प्रदेश22613
14.उत्तराखंड2640
15.ओडिशा2120
16.प. बंगाल80103
17.छत्तीसगढ़930
18.गुजरात1221811
19.पुदुचेरी510
20.चंडीगढ़1800
21.मध्य प्रदेश16509
22.हिमाचल प्रदेश1311
23.बिहार3001
24.मणिपुर200
25.मिजोरम100
26.गोवा700
27अंडमान & निकोबार1000
28झारखंड300
29असम2600
30अरुणाचल प्रदेश100
टोटल4067292109