CRPF jawan fired at his colleagues

Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में CRPF कैंप में एक जवान ने अपने ही साथियों पर गोलियां चला दी। इस हादसे में 4 जवानों की मौत हो गई जबकि 3 घायल हैं। घटना नक्सली क्षेत्र के इलाके में रात करीब एक बजे हुई। यहाँ CRPF 50 बटालियन का कैंप है।

घायलों को तेलंगाना के भद्राचलम में इलाज के लिए ले ज़ाया गया था। वहां से तीन जवानों को चॉपर से हैदराबाद ले जाया जा रहा हैं। मामले पर एसपी सुनील शर्मा ने की पुष्टि की है।

जानकारी के मुताबिक गोली चलाने वाले जवान का नाम रितेश रंजन है, जो रात में ड्यूटी पर तैनात था। अभी साफ नहीं हो पाया है कि उसने ऐसा क्यों किया। शुरुआती जानकारी में बताया जा रहा है कि जवानों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।

पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। CRPF के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। बता दें कि यहां पर जवान द्वारा साथियों पर गोली चलाने की यह पहली घटना नहीं है, इसके पहले भी ऐसे मामले सामने आ चुके हैं।