Lok Sabha elections 2024

Lok Sabha Election 2024: भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा आज लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। इसके साथ ही आज से पूरे देश में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गयी है। चुनाव आयोग लोकसभा द्वारा इसके साथ ही चार राज्यों के विधानसभा चुनाव की भी घोषणा की गयी। लोकसभा चुनाव 7 चरणों में कराया जाएगा।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, “हम देश को वास्तव में उत्सवपूर्ण, लोकतांत्रिक माहौल देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 17वीं लोकसभा का कार्यकाल 16 जून 2024 को समाप्त होने वाला है। आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम की विधानसभाओं का कार्यकाल भी जून 2024 में समाप्त होने वाला है।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने तारीखों के ऐलान से पहले अहम जानकारियां दी। उन्होंने कहा कि देशभर में कुल 97 करोड़ वोटर हैं, 10.5 लाख पोलिंग स्टेशन, 1.5 करोड़ ऑफिशियल उसे कंट्रोल कर रहे हैं। 17 पार्लियामेंट चुनाव कर चुके हैं। यह हमारे चुनाव आयोग की परंपरा रही है।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र में इस बार 543 लोकसभा सीटों के लिए 19 अप्रैल से लेकर 01 जून तक कुल 7 चरणों में वोटिंग होगी. जबकि 4 जून को मतगणना शुरू होने के साथ ही परिणाम घोषित किये जायेंगे.

पहले चरण में 21 राज्य में 19 अप्रैल को  102 सीटों पर चुनाव होगा. दूसरे चरण में 26 अप्रैल को 13 राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेश में 89 सीटों पर चुनाव होंगे. तीसरे चरण में 7 मई को कुल 12 राज्यों में 94 सीटों पर चुनाव होंगे. चौथे चरण में 13 मई को कुल 10 राज्यों और केंद्र शासित राज्यों 96 सीटों पर चुनाव होंगे. जबकि पांचवें चरण में 20 मई को कुल 49 सीटों पर, छठे चरण 26 मई को कुल 57 सीटों पर और सातवें चरण में 1 जून को कुल सीट 57 सीटों पर वोट डाले जाएंगे.

लोकसभा चुनाव की 2024 की तारीखों का ऐलान

पहला चरण

मतदान: 19 अप्रैल

राज्य: 21

लोकसभा सीटें: 102

दूसरा चरण

मतदान: 26 अप्रैल

राज्य: 13

लोकसभा सीटें: 89

तीसरा चरण

मतदान: 7 मई

राज्य: 12

लोकसभा सीटें: 94

चौथा चरण

मतदान: 13 मई

राज्य: 10

लोकसभा सीटें: 96

पांचवां चरण

मतदान: 20 मई

राज्य: 8

लोकसभा सीटें: 49

छठा चरण

मतदान: 25 मई

राज्य: 7

लोकसभा सीटें: 57

सातवां चरण

मतदान: 1 जून

राज्य: 8

लोकसभा सीटें: 57

नतीजे: 4 जून 2024