Elon Musk became the world's richest man, know how much wealth he has

दुनिया के लिए साल 2020 भले ही जैसा भी रहा हो, लेकिन एक शख्स ऐसे हैं जिनके लिए 2020 बेहद शानदार रहा। और वो हैं स्पेस-एक्स (SpaceX) के संस्थापक और इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला (Telsa INC.) के सीईओ एलन मस्क, जो अब दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गये हैं। मस्क ने पिछले एक साल के दौरान हर घंटे 1.736 करोड़ डॉलर यानी करीब 127 करोड़ रुपये कमाए। पिछले एक साल में मस्क की संपत्ति 150 अरब डॉलर से अधिक बढ़ी, यह इतिहास में धन सृजन की संभवत: सबसे तेज गति है। इसमें टेस्ला का बहुत बड़ा योगदान है, जिसके शेयर पिछले एक साल में 743 फीसदी उछले हैं।

बीते गुरुवार को एलन मस्क की कंपनी के शेयरों में 4.8 पर्सेंट का उछाल आने के बाद उन्होंने ब्लूमबर्ग की ओर से जारी की जाने वाली अरबपतियों की सूची में ऐमजॉन (Amazon.com) के फाउंडर जेफ बेजॉस को पीछे छोड़ दिया है। उनकी कुल संपत्ति 185 बिलियन डॉलर (1 खरब 85 अरब डॉलर) को पार कर गई है। इस सूची में 500 अरबपति शामिल हैं। इससे पहले एलन मस्क नवंबर 2020 में ही बिल गेट्स को पीछे छोड़ते हुए दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स बने थे।

दक्षिण अफ्रीकी मूल के इंजीनियर एलन मस्क की संपत्ति न्यूयॉर्क के समय के मुताबिक सुबह 10:15 बजे 188.5 अरब डॉलर थी, जोकि बेजॉस की संपत्ति से 1.5 अरब डॉलर अधिक है। बतादें कि  ऐमजॉन के फाउंडर जेफ बेजॉस ने अक्टूबर 2017 से शीर्ष स्थान पर कब्जा कर रखा था। संपत्ति के मामले में ही नहीं स्पेसएक्स के सीईओ स्पेस टेक्नॉलजी भी बेजॉस के प्रतिद्वंद्वी हैं। बेजॉस ब्लू ऑरिजन एलएलसी के भी मालिक है।

हालाँकि यदि बेजॉस का तलाक नहीं हुआ होता तो वह अभी भी मस्क से काफी आगे होते। तलाक के बाद उन्हें अपनी पूर्व पत्नी मैकेंजी को स्कॉट संपत्ति का बड़ा हिस्सा दिया तो दिल खोलकर दान भी किया। उन्होंने पिछले साल नवंबर में 68 करोड़ डॉलर के शेयर दान किए हैं।

  • आपको जानकर हैरानी होगी कि मस्क वॉट्सऐप का इस्तेमाल नहीं करते हैं। वे वॉट्सऐप की जगह मैसेजिंग ऐप ‘Signal’ का यूज करते हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट करके दी।
  • 12 साल की उम्र में एलन मस्क ने एक वीडियो गेम बनाया था, इस स्पेस फाइटिंग गेम को उन्होंने ब्लास्टर नाम दिया था। बाद में उन्होंने उसे एक मैगजीन को 500 डाॅलर में बेच दिया था।
  • मस्क किताबों के शौकीन हैं। एक दिन में 12 घंटे से ज्यादा समय किताबें पढ़ने में बिताते हैं। कहा जाता है कि जब वो कॉलेज में थे, तो वे अपने एक दिन के खाने पर 1 डॉलर से भी कम खर्च करते थे।