Rahat Indauri

देश के मशहूर शायर राहत इंदौरी का मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। 70 वर्ष के राहत कोरोना पॉज़िटिव पाए जाने के बाद अरबिंदो अस्पताल में भर्ती थे। इंदौर के कलेक्टर ने उनके निधन की पुष्टि की है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद ही सुबह में सोशल मीडिया के जरिए दी थी। उनके निधन की खबर आने के बाद पूरे प्रदेश में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित प्रदेश के सभी नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

अरबिंदो अस्पताल के डॉक्टर विनोद भंडारी ने कहा है कि अस्पताल में भर्ती होने के बाद उन्हें 2 बार दिल का दौरा पड़ा था। उसके बाद उनकी स्थिति बिगड़ती गई है। हम लोग उन्हें बचा नहीं सके। उन्हें 60 फीसदी निमोनिया था। डॉक्टरों ने कहा कि उन्हें पहले से निमोनिया था। डॉक्टर्स ने कहा कि उनका 70 प्रतिशत लंग खराब , कोविड पॉजीटिव, हाईपर टेशंन और डायबिटिक की दिक्कत थी।

यह भी पढ़ें:

रूस ने बना ली दुनिया की पहली कोरोना वैक्सीन, राष्ट्रपति पुतिन की बेटी को लगा पहला इंजेक्शन