List of billionaires of the world

Forbes Richest List 2024: दुनिया के सबके रईस लोगों की सूची प्रकाशित करने वाली अमेरिकी बिजनेस मैगजीन फोर्ब्स ने साल 2024 के भी सबसे अमीर कारोबारियों की सूची जारी कर दी गई है। फोर्ब्स की 2024 के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में दुनियाभर के कुल 2,781 लोगों को जगह मिली है। सबसे अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में इस साल 200 भारतीयों ने जगह बनाई है, जबकि पिछले साल इस सूची में 167 भारतीयों को जगह मिली थी। इन सभी भारतीयों की कुल संपत्ति 954 बिलियन डॉलर के आसपास है। जो पिछले साल के 675 अरब डॉलर से 41 फीसदी अधिक है।

फोर्ब्स की लिस्ट में जिस कारोबारी ने टॉप पर अपनी जगह बनाई है वह है बर्नार्ड अर्नाल्ट। फ्रांस के बिजनेसमैन और लग्जरी फैशन ब्रांड LMVH के मालिक बर्नार्ड अर्नाल्ट ने एक्स, स्टारलिंक और टेस्ला जैसे ब्रांड के मालिक एलन मस्क को पीछे छोड़ते हुए फोर्ब्स की लिस्ट पर टॉप का स्थान हासिल किया है। 75 वर्षीय बर्नार्ड अर्नाल्ट की कुल नेट वर्थ 233 बिलियन डॉलर के आसपास है। वहीं लिस्ट में दूसरे नंबर पर एलन मस्क का नाम है। उनकी नेट वर्थ 195 बिलियन डॉलर है। लिस्ट में तीसरे स्थान पर अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस का नाम है। उनकी नेट वर्थ 194 बिलियन डॉलर है। इसके अलावा फेसबुक के फाउंडर मार्क जुकरबर्ग 177 बिलियन डॉल की नेट वर्थ के साथ इस लिस्ट में चौथे स्थान पर है। Oracle के चेयरमैन, CTO और को-फाउंडर लैरी एलिसन इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर है। उनकी कुल नेट वर्थ 141 बिलियन डॉलर है। दिग्गज निवेशक वॉरेन बफेट 133 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ इस लिस्ट में 6वें स्थान पर हैं। 128 बिलियन डॉलर की नेटवर्थ के साथ बिल गेट्स इस लिस्ट में 7वें स्थान पर है। माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ स्टीव बाल्मर, मुकेश अंबानी और लैरी पेज इस लिस्ट में 8वें, 9वें और 10 वें स्थान पर हैं।

सबसे अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में इस साल 200 भारतीय भी शामिल

फोर्ब्स की सबसे अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में इस साल 200 भारतीयों ने जगह बनाई है. सभी भारतीयों की कुल संपत्ति 954 बिलियन डॉलर के आसपास है। भारतीय अरबपतियों की सूची में सबसे ऊपर मुकेश अंबानी का नाम है, जिनकी कुल संपत्ति 83 अरब डॉलर से बढ़कर 116 अरब डॉलर हो गई, जिससे वह 100 अरब डॉलर क्लब में प्रवेश करने वाले पहले एशियाई बन गए। मुकेश अंबानी ने दुनिया के नौवें सबसे अमीर व्यक्ति के रूप में अपना स्थान बरकरार रखा और भारत और एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति  हैं।

वहीँ गौतम अदाणी फोर्ब्स की सूची के अनुसार दूसरे सबसे अमीर भारतीय हैं। उनकी संपत्ति में 36.8 अरब डॉलर का इजाफा हुआ। वे 84 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ सूची में 17वें स्थान पर हैं। तीसरे नंबर पर HCL के मालिक शिव नादर का नाम है, जिनकी कुल संपत्ति 36.9 अरब डॉलर है। सावित्री जिंदल भारत की सबसे अमीर महिला बनी हुई हैं। भारत के सबसे अमीर लोगों की सूची में उनका नाम चौथे स्थान पर है। एक साल पहले वह छठे स्थान पर थीं। उनकी कुल संपत्ति 33.5 अरब डॉलर है। सूची में पच्चीस नए भारतीय अरबपतियों ने डेब्यू किया है। इनमें नरेश त्रेहान, रमेश कुन्हीकन्नन और रेणुका जगतियानी का नाम शामिल हैं। वहीं, बायजू रवींद्रन और रोहिका मिस्त्री का नाम सूची से बाहर हो गया है।

भारत के 10 सबसे अमीर लोग

  1. Mukesh Ambani — net worth $116 billion
  2. Gautam Adani — net worth $84 billion
  3. Shiva Nadar — net worth $36.9 billion
  4. Savitri Jindal — net worth $33.5 billion
  5. Dilip Shanghvi- net worth $26.7 billion
  6. Cyrus Poonawalla — net worth $21.3 billion
  7. Kushal Pal Singh — net worth $20.9 billion
  8. Kumar Birla — net worth $19.7 billion
  9. Radhakishan Damani — net worth $17.6 billion
  10. Lakshmi Mittal — net worth $16.4 billion