aaj-ka-rashifal

Aaj Ka Panchang : 06 जुलाई 2021, आज का पंचांग

  • दिन – मंगलवार
  • संवत्सर नाम – राक्षस
  • युगाब्दः- 5123
  • विक्रम संवत- 2078
  • शक संवत -1943
  • अयन – उत्तरायण
  • गोल – उत्तर
  • ऋतु – ग्रीष्म
  • काल (राहु)- पश्चिम दिशा
  • मास – आषाढ़
  • पक्ष – कृष्ण पक्ष
  • सूर्योदय- 5:10
  • तिथि- द्वादशी
  • नक्षत्र – कृत्तिका
  • योग – शूल
  • करण- कौलव
  • दिशा शूल- उत्तर दिशा में
  • आज का व्रत :- एकादशी व्रत पारण -जौ चूर्ण।
  • आनेवाला व्रत व विशेष :- प्रदोष त्रयोदशी व्रत – बुधवार।
  • दिनमान:- 13 घंटा 40 मिनट।
  • अर्धप्रहरा:- {दिन का} प्रातः 6:54 से 8:35 एवं अपराह्न 01:42 से 2:24 तक ।
  • पाक्षिक सूर्य— पुनर्वसु नक्षत्र में
  • सांस्कृतिक कोश
  • शिव जी ने कामदेव को जीवित किया था।
  • राहु काल :- अपराह्न 3:28 से 5:10 बजे तक।

सुविचार

सभी सद्गुणों को आत्मसात करना संभव नहीं हो तो चयनित सद्गुणों को आत्मसात करने का प्रयास करना चाहिए।

6 जुलाई दिन मंगलवार का राशिफल

मेष: पारिवारिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। आर्थिक योजना फलीभूत होगी। शासन सत्ता का सहयोग लेने में सफल होंगे। पिता अथवा धर्म गुरु का सहयोग मिलता रहेगा।

वृष: रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। आर्थिक योजना फलीभूत होगी। किया गया प्रयास सार्थक होगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। आपसी संबंध मधुर होंगे।

मिथुन: बहुप्रतिक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। बुद्धादित्य योग आर्थिक दृष्टि से प्रगति का द्वार खोलेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। नए संबंध बनेंगे।

कर्क: अधीनस्थ कर्मचारी, भाई या बहन से तनाव मिल सकता है। संयम से काम लें। आर्थिक तनाव बढ़ेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यावसायिक कार्य में व्यस्तता बढ़ेगी।

सिंह: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

कन्या: रिश्तों में मधुरता आएगी। उच्च अधिकारी या घर के मुखिया का सहयोग मिलेगा। पिता का आशीर्वाद फलीभूत होगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य पूर्ण होगा।

तुला: स्वास्थ्य में तेजी से सुधार होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। घर के मुखिया का सहयोग मिलेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

वृश्चिक: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। कर्मक्षेत्र में बाधा आएगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। जीवनसाथी का सहयोग एवं सान्निध्य मिलेगा।

धनु: आर्थिक मामलों में सुधार होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

मकर: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। साथ ही साथ रोग या विरेाधी तनाव देगा। उदर विकार के प्रति सचेत रहें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आपसी संबंध मधुर होंगे।

कुंभ: जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। रिश्तों में निकटता आएगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

मीन: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा।