Leena Nair

सुनने में अच्छा लगता है जब कोई भारतीय मूल का विदेशों में बड़े पद पर विराजमान होते हैं। लेकिन यह सब वह अपनी मेहनत और लगन के बल पर मुकाम पाते हैं। ‌आज कई देशों की बड़ी कंपनियों में भारतीय सीईओ का बोलबाला है। ‌ट्विटर, माइक्रोसॉफ्ट या दुनिया की सबसे बड़ी सर्च सर्चिंग साइट गूगल के अलावा भी कई बड़ी कंपनियों के सीईओ या अन्य प्रमुख पदों पर भारतीय मूल के हैं। अब एक बार फिर भारत मूल की महिला लीना नायर को यूरोप के देश फ्रांस के लग्जरी ग्रुप शनैल (Chanel) ने लंदन में अपना नया ग्लोबल चीफ एडिटर नियुक्त किया है।

बता दें कि 52 वर्षीय लीना नायर इससे पहले यूनिलीवर की सबसे कम उम्र की मुख्य मानव संसाधन अधिकारी थी। लेकिन अब उन्होंने इस्तीफा दे दिया है। लीना नायर जनवरी से यानी नए साल से ग्रुप शनैल में शामिल होंगी। ये इंटरनेशनल ब्रांड अपने ट्वीड सूट, क्विल्टेड हैंडबैग और परफ्यूम के लिए पहचाना जाता है। लीना अगले साल जनवरी में कंपनी में आधिकारिक तौर पर शामिल हो जाएंगी। लीना आठ साल पहले 2013 में भारत से लंदन शिफ्ट हो गई थीं। तब उन्होंने वहां एंग्लो-डच कंपनी के लंदन हेक्वार्टर में लीडरशिप और ऑर्गेनाइजेशन डेवलपमेंट की ग्लोबल वाइस प्रेसिडेंट का पद संभाला था। बाद में उन्हें 2016 में प्रमोट किया गया।‌ यूनिलीवर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सीईओ एलन जोप ने कहा कि लीना ने पिछले तीन दशक में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इसके लिए मैं उनका आभार जताता हूं।

आपको बता दें फ्रांसीसी अरबपति एलेन वर्थाइमर जो अपने भाई जेरार्ड वर्थाइमर के साथ शनैल के मालिक हैं, ग्लोबल एग्जीक्यूटिव चेयरमैन की भूमिका निभाएंगे। 1969 में जन्मीं लीना नायर महाराष्ट्र के कोल्हापुर की रहने वाली हैं। उन्होंने अपनी स्कूलिंग महाराष्ट्र के कोल्हापुर के होली क्रॉस कॉन्वेंट स्कूल से पूरी की है। इसके अलावा आगे की पढ़ाई उन्होंने झारखंड के जमशेदपुर से की है।