KARWA CHAUTH KA CHAND

Karwa Chauth 2022 Moon Rise Time : आज देश के विभिन्न हिस्सों में सुहागिन महिलाओं द्वारा अपने पति की लम्बी आयु एवं सुख समृद्धि के लिए करवाचौथ का व्रत मनाया जा रहा है। यह व्रत एक कठिन व्रत माना जाता है। क्योंकि इस व्रत में महिलाएं पूरे दिन निर्जला रहती हैं। शाम के समय स्त्रियां सोलह ऋंगार कर मां पावर्ती के स्वरूप चौथ माता की पूजा करती हैं। व्रत की कथा सुनती हैं और फिर चांद के निकलने का इंतजार करती हैं। और चांद निकलने के बाद ही अपना व्रत खोलती हैं।

इस व्रत में चांद के दर्शन करना बेहद जरूरी होता है। इसके बिना पूजा पूरी नहीं होती है। तो ऐसे में महिलाओं को चांद निकलने का बेसब्री से इंतजार रहता है। चांद निकलने के बाद चांद की पूजा की जाती है और फिर छलनी से चांद को देखकर पति के हाथों से सुहागिन स्त्रियां जल ग्रहण कर अपना व्रत खोलती हैं। आइए जानते हैं इस बार करवा चौथ पर किस किस शहर में कब दिखेगा चांद।

करवा चौथ पूजन मुहूर्त-

  • शाम 05 बजकर 54 मिनट से रात 07 बजकर 03 मिनट तक।
  • अमृत काल मुहूर्त- शाम 04 बजक 08 मिनट से शाम 05 बजकर 50 मिनट तक रहेगा।
  • अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 21 मिनट से दोपह 12 बजकर 07 मिनट तक रहेगा।

देखें आपके शहर में कब निकलेगा चांद

  • दिल्ली-एनसीआर- चांद निकलने का समय 08:09 PM
  • लखनऊ- चांद निकलने का समय 07:58 PM
  • चण्डीगढ़- चांद निकलने का समय 08:06 PM
  • पटना- चांद निकलने का समय 07:44 PM
  • मुम्बई- चांद निकलने का समय 08:48 PM
  • पुणे- चांद निकलने का समय 08:45 PM
  • जयपुर- चांद निकलने का समय 08:19 PM
  • देहरादून- चांद निकलने का समय 08:02 PM
  • कानपुर- चांद निकलने का समय 08:01 PM
  • रांची- चांद निकलने का समय 07:48 PM
  • अहमदाबाद- चांद निकलने का समय 08:41 PM
  • चेन्नई- चांद निकलने का समय 08:29 PM
  • कोलकाता- चांद निकलने का समय 07:37 PM
  • भुवनेश्वर- चांद निकलने का समय 07:52 PM
  • हैदराबाद- चांद निकलने का समय 08:28 PM
  • भोपाल- चांद निकलने का समय 08:21 PM
  • नागपुर- चांद निकलने का समय 08:18 PM
  • बेंगलूरु- चांद निकलने का समय 08:40 PM
  • जम्मू- चांद निकलने का समय 08:09 PM
  • आगरा- चांद निकलने का समय 08:09 PM
  • प्रयागराज- चांद निकलने का समय 07:57 PM
  • गुरुग्राम- चांद निकलने का समय 08:21 PM
  • इंदौर- चांद निकलने का समय 08:27 PM
  • गांधीनगर- चांद निकलने का समय 08:51 PM