Liz Truss is the new Prime Minister of Britain

Liz Truss is new Prime Minister of Britainब्रिटेन में प्रधानमंत्री पद के चुनाव को लेकर पूरी दुनिया की निगाहें लगी हुई थी। ‌भारत भी इस चुनाव परिणाम को लेकर बेसब्री से इंतजार कर रहा था। ‌आखिरकार आज शाम 5 बजे 2 महीने चुनावी कैंपेन के बाद लिज ट्रस ब्रिटेन की नई प्रधानमंत्री चुनी गईं। भारतीय मूल के ऋषि सुनक लिज से हार गए। दोनों दिग्गजों के बीच लगभग 21 हजार वोटों का अंतर रहा।

लिज ब्रिटेन की तीसरी महिला प्रधानमंत्री होंगी। उनसे पहले ‘मार्गरेट थैचर’ और ‘थेरेसा मे’ ब्रिटिश पीएम रह चुकी हैं। ट्रस अब बोरिस जॉनसन की जगह लेंगी। लिज मार्गरेट थैचर को अपना आदर्श मानती हैं। 47 साल की विदेश मंत्री ट्रस विदेश मंत्री ट्रस ने भी इस दौड़ में शुरुआत से ही अपना दबदबा कायम रखा। उन्होंने ने अपने अभियान में देश के समक्ष मौजूदा आर्थिक स्थिति से निपटने के लिए तत्काल कर कटौती का संकल्प जताया था।

लिज ब्रिटेन की 15वीं प्रधानमंत्री होंगी। वह इससे पहले तीन प्रधानमंत्रियों के साथ काम कर चुकी हैं और छह बार मंत्री पद संभाल चुकी हैं। 11 महीने से फिलहाल वह विदेश मंत्री हैं। जीत के बाद लिज ने सुनक के बारे में कहा, मैं खुशकिस्मत हूं कि मेरी पार्टी में इतनी गहरी समझ वाले नेता हैं। परिवार और दोस्तों का भी शुक्रिया। लिज के ब्रिटेन की प्रधानमंत्री चुने जाने पर अमेरिका, फ्रांस और जर्मनी समेत ने कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिज को जीत पर बधाई दी। पीएम ने ट्वीट करते हुए कहा, भरोसा है कि आपकी लीडरशिप में भारत-ब्रिटेन के रिश्ते मजबूत होंगे। दोनों देशों के बीच स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप होगी। नई रोल और जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं।

बता दें कि करीब 2 महीने पहले 7 जुलाई को बोरिस जॉनसन के इस्तीफे के बाद ब्रिटेन में समय से पहले चुनाव करवाए गए थे। खास बात यह है कि पांच राउंड में ऋषि सुनक ने लिज ट्रस को पीछे छोड़ दिया था लेकिन फाइनल राऊंड में जीत लिज ट्रस की हुई।

कितने वोट से जीती लिज ट्रस?

लिज ट्रस को 81, 326 वोट मिले जबकि ऋषि सुनक को 60, 399 मत मिले। ट्रस ने अपने अभियान में देश के समक्ष मौजूदा वित्तीय स्थिति से निपटने के लिए तत्काल कर कटौती का संकल्प जताया था। वहीं, सुनक का दृष्टिकोण बढ़ती महंगाई से निपटने पर ध्यान केंद्रित करने तथा संकट के लिए मदद की पेशकश करने के साथ लक्षित उपायों की पेशकश करना था।

जीत के बाद क्या बोलीं ट्रस?

चुनाव जीतने के बाद लिज ट्रस ने सबसे पहले अपने समर्थकों और बोरिस जॉनसन को ब्रेग्ज़िट के लिए शुक्रिया कहा। ट्रस ने कहा, पीएम चुना जाना मेरे लिए सम्मान की बात है। मैं सभी लोगों का शुक्रिया अदा करती हूं। कंजरवेटिव पार्टी के सिद्धांतों को आगे बढ़ाऊंगी। उन्होंने कहा कि मैं एक ठोस प्लान पेश करूंगी। लिज ट्रस ने दावा किया कि वह करों में कटौती और ब्रिटिश अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए एक बेहतर योजना देंगी। उन्होंने कहा कि वे ऊर्जा संकट और एनएचएस पर काम करेंगी।