Lok Sabha Election 2024 Result: लोकसभा चुनाव 2024 के वोटों की गिनती सुबह से जारी है। अब तक लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे लगभग साफ हो चुके हैं। नतीजों और रुझानों में बीजेपी अपने बूते बहुमत हासिल करने में असफल रही है। हालांकि एनडीए को बहुमत रहा है। अब तक के नतीजों/रुझानों के मुताबिक भाजपा के खाते में 240 सीट आ रही हैं। जबकि कांग्रेस करीब 100 सीटों पर जीत रही है। वहीँ गठबंधन की बात करें तो एनडीए को 291 सीटें तथा INDIA गठबंधन को 234 सीटें मिल रही हैं। वहीँ अन्य के खाते मे 18 सीटें जा रही हैं।

इसबीच मध्यप्रदेश की इंदौर लोकसभा सीट ने एक साथ दो रिकॉर्ड कायम किये हैं। इंदौर लोकसभा सीट  पर BJP के शंकर लालवानी ने सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड बनाया है। इस सीट पर बीजेपी के उम्मीदवार शंकर लालवानी ने 10 लाख 8 हजार 77 वोट के अंतर से जीत हासिल की है। जोकि देश में अब तक की सबसे बड़ी जीत है। लालवानी को 12 लाख 26 हजार 751 वोट मिले हैं और वहीं इसी सीट पर NOTA ने भी नया रिकॉर्ड बनाया है। इंदौर लोकसभा सीट पर NOTA को 2 लाख से अधिक (2,18,674) वोट मिले है। यह देश भर में आज तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। दरसल इंदौर में कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने चुनाव से ठीक पहले नामांकन वापस ले लिया था। इस वजह से कांग्रेस इंदौर में चुनाव नहीं लड़ पाई। कांग्रेस ने जनता से अपील की थी कि नोटा पर वोट दे और अपना विरोध दर्ज करवाए।

शंकर लालवानी  भाजपा  1226751

संजय सोलंकी     बसपा    51659

पवन कुमार        अभा परिवार पार्टी          15210

अभय जैन          निर्दलीय            8392

नोटा                218674

यूपी में बीजेपी को लगा बड़ा झटका

लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। यूपी में लोकसभा की 80 सीटों में से बीजेपी के खाते में मात्र 33 सीटें आ रही हैं। जबकि समाजवादी पार्टी के खाते में 37 सीटे जा रही हैं। वहीँ कांग्रेस को 6 सीटों पर जीत मिल रही है। बीजेपी के लिए सबसे बड़ा झटका यह है कि अयोध्या से बीजेपी के लल्लू सिंह हार गए हैं। वहीँ अमेठी से स्मृति ईरानी तथा सुल्तानपुर से मेंनका गाँधी भी चुनाव हार गई हैं।