raveler Van Plunges into Gorge in himachal

Himachal Road accident: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में आज रात एक बड़ा हादसा हो गया. इस हादसे में दिल्ली से घूमने आए पर्यटकों से भरी एक ट्रैवलर गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में 3 पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि 16 अन्य घायल हो गए। घायलों को तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक कुल्लू जिले के औट-लुहरी-सैंज राष्ट्रीय राजमार्ग-305 पर सोझा के नजदीक शनिवार देर रात ट्रैवलर गहरी खाई में जा गिरा। टेंपो ट्रैवलर में चंडीगढ़, राजस्थान और दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों के पर्यटक सवार थे। जो जलोड़ी जोत से घूमकर लौट रहे थे। टेंपो में करीब 20 पर्यटक सवार थे। इस हादसे में तीन लोगों की मौत की खबर है। वहीं करीब 16 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है और सभी घायलों को उपचार के लिए बंजार अस्पताल लाया गया है। स्थानीय लोगों ने कहा कि हादसा करीब रात 8:00 के आसपास हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और प्रशासन के साथ मिलकर बचाव कार्य में जुट गए।