यह बात सच है कि हमारे देश में पढ़ाई-लिखाई को काफी अधिक महत्व दिया जाता है। लेकिन फिर भी आपने कभी सोचा है कि हमारे देश में एक आदमी आईएएस, आईपीएस, डॉक्टर (MBBS, MD), वकील (LLB, LLM), MBA, Doctor of Literature, पीएचडी, अभिनेता, राजनेता, जर्नलिस्ट, पेंटर और फोटोग्राफर हो सकता है। परन्तु एक शख्सियत ऐसी हैं जिन्हें भारत का सबसे योग्य व्यक्ति (MOST QUALIFIED PERSON OF INDIA) कहा जाता है। हालाँकि वे अब इस दुनिया में नहीं हैं।
आज हम बात कर रहे हैं कांग्रेस नेता डॉ. श्रीकांत जिचकर की, जिनका नाम भारत के ‘सबसे योग्य व्यक्ति’ के रूप में लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज है। डॉ. श्रीकांत जिचकर के पास दो-चार नहीं बल्कि 20 टॉप मोस्ट डिग्रियां थीं। हालाँकि डॉ. श्रीकांत के अलावा हमारे देश में एक और शख्सियत हैं जिनके पास 20 नहीं बल्कि 145 डिग्रियां है। उन्हें भारत का सबसे पढ़ा लिखा व्यक्ति (MOST EDUCATED PERSON) का दर्जा दिया गया है। उनके बारे में हम आपको अपने अगले आर्टिकल में बताएँगे।
आज बात करेंगे देश के सबसे योग्य व्यक्ति की। 1954 में महाराष्ट्र के नागपुर जिले के एक किसान परिवार में जन्मे डॉ. श्रीकांत जिचकर को भारत का सबसे योग्य व्यक्ति माना जाता है। डॉक्टर श्रीकांत जिचकर ने उस समय में 20 से अधिक डिग्री अर्जित की जब मोबाइल, इंटरनेट या यहाँ तक की कंप्यूटरों की शिक्षा संबंधित पहलुओं को सीखने में, मदद करने वाली कोई भूमिका नहीं थी। डॉ. श्रीकांत जिचकर को पुस्तकों से कितना प्यार था। आपको यह जान कर आश्चर्य होगा कि इनकी लाइब्रेरी में 52 हजार किताबें भी थीं।
डॉ. श्रीकांत पढाई के साथ साथ एक महान मंच अभिनेता, प्रसिद्ध चित्रकार और एक पेशेवर फोटोग्राफर भी थे। यही नहीं वे महज 26 साल की उम्र में उन्होंने कांग्रेस पार्टी की ओर से विधान सभा का चुनाव लड़ा और विधान सभा के सदस्य बने और उन्होंने सफलतापूर्वक अपने निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया।
कई सारी डिग्रियों के साथ उन्होंने कई सारे मेडल भी जीते हैं। 1973 से 1990 के बीच, श्रीकांत जिचकर ने 42 विश्वविद्यालय की परीक्षाओं में भाग लिया और 20 में पास हुए थे। उन्होंने अपनी अधिकांश परीक्षाएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं और कई स्वर्ण पदक भी जीते थे। लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार वे भारत के सबसे ज्यादा क्वॉलिफाइड व्यक्ति हैं। 2 जून 2004 को 49 साल की उम्र में एक कार दुर्घटना में उनका निधन हो गया।
- भारतीय पुलिस सेवा (IPS )
- भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS )
- मेडिकल डॉक्टर (MBBS and MD)
- यूनिवर्सिटी में सबसे उच्चतम डिग्री ( D.Litt.)
- Ph.D
- कानून (LLB)
- अन्तर्राष्ट्रीय कानून(LLM)
- बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (DBM, MBA)
- पत्रकारिता में स्नातक (Bachelor in journalism)
- MA. लोक प्रशासन (Public Administration)
- MA. समाजशास्त्र (Sociology)
- MA. अर्थशास्त्र (Economics)
- MA. संस्कृत (Sanskrit)
- MA. इतिहास (History)
- MA. अंग्रेजी साहित्य (English Literature)
- MA. दर्शनशास्त्र (Philosophy)
- MA. राजनीति विज्ञान (Political Science)
- MA. प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति और पुरातत्व (Ancient Indian History, Culture and Archaeology)
- MA. मनोविज्ञान (Psychology)