नई दिल्ली : बीजू जनता दल (BJD) के अध्यक्ष नवीन पटनायक ने आज लगातार पांचवीं बार ओडिशा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। ओडिशा के राज्यपाल गणेशी लाल ने बुधवार को भुवनेश्वर के इडको प्रदर्शनी मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में बीजेडी अध्यक्ष नवीन पटनायक को मुख्यमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। 72 साल के नवीन पटनायक लगातार 5वीं बार ओडिशा के मुख्यमंत्री बने हैं। वह पहली बार 5 मार्च 2000 को ओडिशा के मुख्यमंत्री बने हुए थे और तभी से मुख्यमंत्री की कुर्सी पर लगातार काबिज हैं। वे दूसरी बार मई 2004 में, तीसरी बार मई 2009, चौथी वार मई 2014 में और अब पांचवीं बार मई 2019 में ओडिशा के मुख्यमंत्री बने हैं।
ओडिशा में इस बार लोकसभा और विधानसभा के चुनाव एक ही साथ हुए। सत्ता विरोधी लहर और पीएम मोदी की सुनामी लहर के बावजूद भी मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने अपनी बादशाहत बरक़रार रखते हुए लगातार 5वीं बार प्रदेश के मुख्यमंत्री बन गए हैं। प्रदेश की 146 विधानसभा सीटों में से नवीन पटनायक की बीजेडी को 112 सीटें मिली। जबकि बीजेपी 23 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर रही, कांग्रेस 9 सीटों के साथ तीसरे नंबर पर रही। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नवीन पटनायक को लगातार 5वीं बार ओडिशा का मुख्यमंत्री चुने जाने पर बधाई दी है।
Bhubaneswar: Gita Mehta, prominent Indian writer and sister of Naveen Patnaik also present at the swearing in ceremony of Naveen Patnaik. pic.twitter.com/tk0dx7uBit
— ANI (@ANI) May 29, 2019


