NEET UG 2025 result, Mahesh from Rajasthan tops, 12.36 lakh qualify

NEET UG Result 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2025 (NEET UG 2025) का परिणाम आज जारी कर दिया है। इस साल 22,09,318 उम्मीदवारों ने अंडरग्रेजुएट मेडिकल कोर्स में एडमिशन के लिए नीट यूजी की परीक्षा दी थी। जिनमें से 12,36,531 क्वालीफाई हुए हैं। इस बार बीते साल से कठिन प्रश्नपत्र होने के चलते कटऑफ मार्क्स काफी नीचे गिर गए हैं। पिछले वर्ष जहाँ 17 बच्चों ने 720 में से 720 मार्क्स हासिल कर तहलका मचा दिया था। जिसके बाद इस परीक्षा पर सवाल उठने लगे थे। वहीँ इस बार कोई भी छात्र 700 का आंकड़ा तक नहीं छू पाया।

इस बार नीट यूजी 2025 परीक्षा में राजस्थान के महेश कुमार ने 686 अंक लाकर ने देशभर में पहली रैंक (AIR RANK -1) हासिल की है। दूसरे नंबर पर इंदौर के उत्कर्ष है, जबकि तीसरे नंबर पर महाराष्ट्र के कृषांग जोशी रहे। अविका अग्रवाल ने लड़कियों में सबसे ज्यादा नंबर हासिल किए है।

एजुकेशन एक्सपर्ट के मुताबिक इस साल 2025 में 720 में से 144 नंबर लाने वाला कैंडिडेट काउंसलिंग के लिए क्वालीफाई माना गया है, हालांकि, सरकारी मेडिकल कॉलेज में प्रवेश मिलना मुश्किल है, लेकिन निजी मेडिकल कॉलेज में प्रवेश की पूरी संभावना है। वहां पर फीस काफी ज्यादा होती है, इसीलिए अधिकांश बच्चे सरकारी मेडिकल कॉलेज में प्रवेश ले लेते हैं। इस साल परीक्षा देने वाले कैंडिडेट्स में से 1236531 कैंडिडेट्स को क्वालीफाई घोषित किया गया है।

NEET UG 2025 TOPPERS LIST: नीट यूजी टॉपर्स के नाम

  1. महेश कुमार- राजस्थान
  2. उत्कर्ष अवधिया- मध्य प्रदेश
  3. कृषंग जोशी- महाराष्ट्र
  4. मृणाल किशोर झा- दिल्ली
  5. अविका अग्रवाल- दिल्ली
  6. जेनिल विनोदभाई, भयानी- गुजरात
  7. केशव मित्तल- पंजाब
  8. झा भव्य चिराग- गुजरात
  9. हर्ष केदावत- दिल्ली
  10. आरव अग्रवाल- महाराष्ट्र

यह रही है क्वालीफाई कटऑफ मार्क्स

  • जनरल व ईडब्ल्यूएस – 144
  • ओबीसी, एसी व एसटी – 113
  • जनरल व ईडब्ल्यूएस दिव्यांग – 127
  • ओबीसी, एसी व एसटी दिव्यांग – 113 यह कैंडिडेट्स काउंसलिंग में पार्टिसिपेट करेंगे।

कैटेगरी          क्वालीफाई कैंडिडेट्स

  • जनरल व ईडब्ल्यूएस 11,01,151
  • ओबीसी 88,692
  • एससी 31,995
  • एसटी 13,940
  • जनरल व ईडब्ल्यूएस दिव्यांग 472
  • ओबीसी दिव्यांग 216
  • एससी दिव्यांग 48
  • एसटी दिव्यांग 17
  • कुल 12,36,531

NEET 2025 cutoff

Category     Cut-off Percentile Cut-off Score Range

UR / EWS                  50th                            686 – 144

OBC / SC / ST          40th                            143 – 113

UR / EWS–PwD       45th                            143 – 127

OBC / SC / ST–PwD 40th                           126 – 113