corona-case-reached-3-lakhs in india

भारत में कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम ले रहा है। देश में हर रोज कोरोना मरीजों का नया रिकॉर्ड बनता जा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कुल 1,68,912 नए कोरोना केस दर्ज किए गए। जबकि 904 लोगों की मौत हुई है। जो अबतक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। इसी के साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 13,527,717 पहुंच गई है। इनमें से 12,01,009 एक्टिव केस है। जबकि 1,21,56,529  लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं।

फरवरी में जहां भारत में कोरोना के मामले हर रोज़ 10 हज़ार तक आ रहे थे, मार्च में वो आंकड़ा एक लाख प्रति दिन तक पहुंचा। लेकिन अब अप्रैल में तो हर रोज़ 1.50 लाख से अधिक केस ही दर्ज किए जा रहे हैं। ये लगातार तीसरा दिन है, जब 24 घंटे में डेढ़ लाख से अधिक मामले आए हैं।

महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश और गुजरात में सबसे अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। देश में इस वक्त सबसे बुरा हाल महाराष्ट्र का है, जहां बीते दिन 63 हज़ार से अधिक केस दर्ज किए गए।

वहीँ उत्तर प्रदेश, दिल्ली, छत्तीसगढ़, गुजरात, कर्नाटक जैसे राज्य हर दिन अपना पिछला रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। चिंता की बात ये है कि छत्तीसगढ़ जैसा छोटा राज्य भी हर दिन दस हजार से अधिक मामले रिपोर्ट कर रहा है।

  • महाराष्ट्र – 63,294
  • उत्तर प्रदेश – 15,276
  • दिल्ली – 10,774
  • छत्तीसगढ़ – 10,521
  • कर्नाटक – 10,250