नई दिल्ली : निर्भया केस मामले में अब एक और नया मोड़ आ गया है। गैंगरेप एवं हत्याकांड के दोषियों में से पवन कुमार गुप्ता ने सुप्रीम कोर्ट में स्पेशल लीव पिटिशन (SLP) दाखिल कर हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दी। पवन ने खुद को अपराध के वक्त नाबालिग होने का दावा करते हुए सुप्रीम कोर्ट में स्पेशल लीव पिटिशन (SLP) दाखिल की है। बतादें कि गुनाहगार पवन कुमार ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दायर कर दावा किया था कि अपराध के वक्त वह नाबालिग था। दिल्ली हाई कोर्ट ने दोषी पवन की नाबालिग बताने वाली याचिका को खारिज कर दी थी। कोर्ट ने पवन के वकील एपी सिंह पर 25 हजार का जुर्माना भी लगाया था। जिसके बाद पवन ने सुप्रीम कोर्ट में स्पेशल लीव पिटिशन (एसएलपी) दाखिल की है।
इससे पहले आज ही राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने निर्भया के दोषी मुकेश की दया याचिका खारिज कर दी। जिसके बाद दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने निर्भया गैंगरेप केस के चारों दोषियों के खिलाफ नया डेथ वॉरंट जारी किया। इन गुनहगारों को अब 1 फरवरी को सुबह 6 बजे फांसी पर लटकाया जाएगा।
2012 Delhi gang-rape case: One of the convicts Pawan Gupta, today filed an Special Leave Petition (SLP) before the Supreme Court. He has claimed that he was a juvenile at the time of the crime and Delhi High Court has ignored this fact.
— ANI (@ANI) January 17, 2020



