Kashi Vishwanath Corridor inaugurated : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 339 करोड़ रुपये की लागत से 33 महीने में तैयार हुए श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का लोकार्पण किया। करीब सवा 5 लाख स्कवायर फीट में बनाया गया काशी विश्वनाथ कॉरिडोर अब आम लोगों के लिए भी खोल दिया जाएगा। काशी में आज सुबह से ही आस्था का उत्सव चल रहा है। प्रधानमंत्री ने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के निर्माण में अपना सहयोग देने वाले मजदूरों के साथ भोजन किया। इससे पहले पीएम मोदी ने मजदूरों पर पुष्पवर्षा भी थी और उनके साथ फोटो भी खिंचवाई थी।
विश्वनाथ कॉरिडोर को तीन भागों में बांटा गया है। पहला, मंदिर का मुख्य भाग है जो लाल बलुआ पत्थर से बनाया गया है। इसमें चार बड़े-बड़े गेट लगाए गए हैं। इसके चारों तरफ़ एक प्रदक्षिणा पथ बनाया गया है। उस प्रदक्षिणा पथ पर संगमरमर के 22 शिलालेख लगाए गए हैं जिनमें काशी की महिमा का वर्णन है।
बाबा विश्वनाथ के दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं को गंगा स्नान के बाद धाम के चौक तक पहुंचने के लिए 80 सीढ़िया चढ़नी होंगी। जो सीढ़िया नहीं चढ़ सकते, उनके लिए एस्केलेटेर की व्यवस्था भी है। इस भव्य कॉरिडोर में छोटी बड़ी 23 इमारतें और 27 मंदिर हैं। इस पूरे कॉरिडोर को 50 हजार वर्ग मीटर के एक बड़े परिसर में बनाया गया है। इसके अतिरिक्त इस कॉरिडोर में मंदिर चौक, मुमुक्षु भवन, तीन यात्री सुविधा केंद्र, चर शॉपिंग काम्प्लेक्स, मल्टीपर्पस हॉल, सिटी म्यूजियम और वाराणसी गैलरी जैसी अन्य कई सुविधाएं भी मौजूद हैं।
इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि आज का भारत केवल मंदिर निर्माण ही नहीं बल्कि मेडिकल कॉलेज बना रहा है, समुद्र में ऑप्टिकल फाइबर बिछा रहा है, हाईवे बना रहा है और विकास के नये अध्याय लिख रहा है। नए भारत में विरासत और विश्वास है।
इसके बाद पीएम मोदी शाम को गंगा आरती देखने नाव पर बैठकर दशाश्वमेध घाट भी गए। प्रधानमंत्री के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे। जहाँ 21 देव कन्याएं और 9 अर्चक गंगा आरती कर रहे हैं। इसके साथ ही घाटों पर 11 हजार दीप जलाए गए हैं।
यहाँ पहले से ही मौजूद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तथा 11 राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने पीएम का अभिवादन किया। जिनमे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रेमा खांडू, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री विप्लव कुमार देव, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल, हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बोरेन सिंह, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवाराज बोम्मई आदि मौजूद रहें।
अस्सी घाट पर गंगा आरती देखने के लिए इस वक्त हजारों की संख्या में लोग मौजूद हैं। उनमें पीएम मोदी को देखने का उत्साह है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी के ललिता घाट में गंगा में डुबकी लगाई और पूजा अर्चना की।
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi witnessed ‘Ganga Aarti’ in Varanasi this evening. Shiv Deepotsav is being celebrated today in the city.
(Source: DD) pic.twitter.com/gUKwM8Etak
— ANI UP (@ANINewsUP) December 13, 2021