इंडोनेशिया में आज आए जबरदस्त भूकंप ने 46 लोगों की जान ले ली है। जबकि 300 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इंडोनेशिया में भूकंप से भारी जानमाल के नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में ये भूकंप आया। भूकंप के बाद कुछ लोगों ने जकार्ता के बिजनेस के केंद्र वाले इलाके में कार्यालयों को खाली कर दिया।
रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.4 थी। इससे शहर की इमारतें हिल गईं। घायलों में कई की हालत गंभीर बनी हुई है। आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। कई स्थानों से इमारतों को नुकसान पहुंचने की सूचनाएं हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इंडोनेशिया के मुख्य द्वीप जावा में सोमवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। सियांजुर में प्रशासन के प्रमुख हरमन सुहरमन ने कहा, अभी अकेले इस शहर में करीब 20 लोगों की मौत हो गई है और कम से कम 300 लोगों का इलाज चल रहा है। उनमें से ज्यादातर को इमारतों के खंडहरों में फंसने के कारण फ्रैक्चर हुआ है।
राहत तथा बचाव कार्य के लिए टीमों को भेजा गया है। 27 करोड़ की आबादी वाले इंडोनेशिया में अक्सर भूकंप आते हैं। इसकी वजह यह है कि यह ‘रिंग ऑफ फायर’ में आता है। यहां कई छोटे-बड़े ज्वालामुखी भी हैं। भूकंप के बाद सुनामी का भी खतरा रहता है।
BREAKING 🇮🇩 : Death toll rises to 46
At least 46 people have been killed in an earthquake on Indonesia’s main island of #Java, with another 700 injured, a government official says – AP
⚠️Warning Graphic Footage⚠️#Indonesia #Earthquake pic.twitter.com/NmrQUvqtOj— Zaid Ahmd (@realzaidzayn) November 21, 2022