whatsapp-service-down

whatsapp down: दुनिया के सबसे लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप की सर्विस आज भारत सहित दुनिया के कई देशों में करीब डेढ़ घंटे डाउन रही। जानकारी के मुताबिक आज दोपहर 12.30 बजे अचानक , वॉट्सऐप ने काम करना बंद किया था। और करीब डेढ़ घंटे बंद रहने के बाद दोपहर 2 बजकर 6 मिनट पर इसने वापस काम करना शुरू कर दिया।

इस दौरान whatsapp users को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। व्हाट्सएप के यूजर्स काफी देर से नए मैसेज भेज और रिसीव नहीं कर पा रहे थे। इसे लेकर व्याट्सएप के यूजर्स ने ट्वीट कर अपनी समस्याओं को रखा।

भारत में राजस्थान, मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों में यूजर्स ने मेटा-ओन्ड मैसेंजर सर्विस में डिसरप्शन की शिकायत की थी। वेबसाइट ट्रैकर डाउन डिटेक्टर ने मैसेंजर सर्विस बंद रहने की जानकारी दी थी। वॉट्सऐप के काम न करने की खबर ट्विटर पर भी ट्रेंड करने लगी थी। दुनियाभर में वॉट्सऐप के 2 अरब से ज्यादा एक्टिव मंथली यूजर्स हैं।

सर्विस बंद रहने के एक घंटे बाद वॉट्सऐप की पैरेंट कंपनी मेटा के स्पोक्सपर्सन ने कहा- हमें जानकारी मिली है कि कुछ लोगों को मैसेज भेजने में परेशानी हो रही है। हम वॉट्सऐप सर्विस को जल्द से जल्द दुरुस्त करने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि कंपनी ने इस समस्या की वजह नहीं बताई।