Women in Leadership Conclave-2022 : महिलाएं केवल घर परिवार की ही जिम्मेदारी नहीं संभालती हैं बल्कि देश के विकास में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान है। बच्चों को अच्छे संस्कार देने में उनकी बहुत बड़ी भूमिका होती है। महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए समाज को उनके प्रति दृष्टिकोण बदलना होगा। कुछ इस प्रकार के विचार आज इंडिया इंटरनेशनल सेंटर, लोधी स्टेट, नई दिल्ली में आयोजित “वुमेन इन लीडरशिप कांक्लेव -2022″ में वक्ताओं ने व्यक्त किए।

कान्कलेव का आयोजन सामाजिक संस्था सोसायटी फॉर हेल्थ एंड एंपावरमेंट आँफ वूमेन ‘SHE’ और लोक कला परिषद द्वारा किया गया। कॉन्क्लेव में राज्यसभा सांसद गीता शाक्य  मुख्य अतिथि थीं और नई दिल्ली नगर पालिका परिषद की सदस्य विशाखा शैलानी सम्मानित अतिथि थीं।

SHE की अध्यक्ष प्रीति तिवारी ने सम्मानित अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि उनकी  संस्था लोगों के स्वास्थ्य, विशेष रूप से महिलाओं के स्वास्थ्य, स्वच्छता और पर्यावरण में  सुधार के लिए कार्य करती है। यह संस्था पुरुषों और स्त्रियों में समानता और महिलाओं तथा बालिकाओं के अधिकारों के लिए भी कार्य करती है।

सांसद श्रीमती शाक्य ने कहा कि जिस तरह पुरुषों की सफलता के पीछे स्त्री का हाथ होता है, उसी तरह महिलाओं के आगे बढ़ने के लिए भी पुरुषों का सहयोग और समर्थन जरूरी है। महिलाएं और पुरुष एक-दूसरे के पूरक हैं। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए शुरू की गई योजनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’, उज्जवला योजना, घर घर में शौचालय और करोड़ों रुपयों की आर्थिक सहायता से प्रधानमंत्री ने महिलाओं का सम्मान और आत्म-विश्वास बढ़ाया है। उनके मंत्रिमंडल में 11 मंत्री महिलाएं हैं। आज देश की राष्ट्रपति भी एक महिला है। समय बदल रहा है। मैं स्वयं भी अपने गांव की प्रधान रही हूं।

विशाखा शैलानी ने कहा कि नारी प्रेम की शक्ति है। वह मायके और ससुराल दोनों परिवारों का मान बढ़ाती है। शिक्षित महिला अपने बच्चों को अच्छे संस्कार दे सकती है, यही हमारी विरासत है। आज महिलाएं कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं और उन्होंने विभिन्न  क्षेत्रों में अच्छा नाम कमाया है। वे घर  भी  संभालती  हैं और बाहर भी काम करती हैं।

समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने के लिए 30 महिलाओं को भी सम्मानित किया गया। इन में पर्यावरण, खेलकूद, योग, सामाजिक कार्य, कानून, कला, संस्कृति और साहित्य, उद्यमिता तथा पुलिस सेवा जैसे क्षेत्र शामिल हैं। सम्मान के रूप में उन्हें एक पौधा, शाल और शील्ड भेंट की गई। उत्तराखंड से समाजसेविका प्रेमा धोनी को समाजसेवा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। कॉन्क्लेव के सफल आयोजन के लिए SHE संस्था की अध्यक्ष प्रीति तिवारी और लोक कला परिषद के अध्यक्ष संजीव कुमार को भी सम्मानित किया गया।

उत्तराखंड की प्रेमा धोनी को मिला सम्मान

सामाजिक संस्था सोसायटी फॉर हेल्थ एंड एंपावरमेंट आँफ वूमेन ‘SHE’ और लोक कला परिषद द्वारा वूमेन इन लीडरशिप कॉन्क्लेव-2022 में आयोजित सम्मान समारोह में उत्तराखंड से समाजसेविका प्रेमा धोनी को सेवा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड मूल की प्रेमा धोनी दिल्ली/एनसीआर में सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेती हैं। कोरोना काल में जरुरतमंदों की मदद हो या समाज से जुड़े तमाम जन आंदोलन वह हमेश ही अग्रणी भूमिका में रहती हैं।

Women in Leadership Conclave-2022: इन 30महिलाओं को मिला सम्मान

No.Category/Field  NameCity/State
1.Global HealthDr Jagdish Kaur,

Regional Advisor

(WHO, SEARO)

Delhi
2.ScientistDr Ashoo Garover,

Senior Scientist, ICMR

Punjab
3.HealthDr Surabhi Vyas, Aditional Prof. , AIIMSDelhi8.
4.Women In UniformMeenu Chaudhary,

IPS, Joint CP, Delhi

Police

Guwahati
5.Women In UniformMajor Ushasree

Kumar Sharma (retd

Telengana
6.Art & CultureNivedita PandeDelhi
7.Art & CultureMaumala Nayak
8.Art & CultureVani madhav
9Art & CultureNidhi , National Crafts

Museum and Hastkala

Academy

10Art & CultureGouri VemulaHydrabad, Telangana
11EntrepreneurRenu Khera
12.MediaProf. Kumud Sharma

Delhi University

Delhi
13LiteratureDr Savita ( Teaching

History, Delhi Collage of Arts and commerce

Bihar/Delhi
14.EnvironmentDr Rajbala Gautam,

Assistant profesor

Delhi
15.YogaSmirti ChakravartiVaranasi ,UP
16.LiteratureDr Bhavana Tiwari

(Poetess)

Delhi
17.LiteratureDr Neelam Verma

Poetess and Doctor

Delhi
18.LiteratureDr Abha ChaudharyNoida, Uttar Pradesh
19.Social JusticeDr Monika SinghalDelhi
20Social ServiceDr RanjeetaDelhi
21.Social ServiceDr Shobha VijenderDelhi
22.Social ServicePrema DhoniUttrakhand
23.Social ServiceJyoti AroraHaryana
24.LiteratureSangeeta SshuklaGujrat
25.SportsAnita YadavUttar Pradesh
26SportsDr Rita Jairath
27.Social ServiceRitu SinghJharkhand