On #Diwali eve, the world's largest #diya lit in SAS NagarRead: https://t.co/QFuI1unUFi pic.twitter.com/Gm3M26nrFi— IANS (@ians_india) October 23, 2022

Worlds Largest Lamp was lit in Mohali: दीपावली की पूर्व संध्या पर पंजाब के मोहाली शहर में दुनिया का सबसे बड़ा दीया जलाकर इस शहर के लोगों ने वर्ल्ड रिकार्ड बनाया गया। इस दीपक को मोहाली के सेक्टर 88 स्थित हीरो होम्स सोसाइटी में दिवाली की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में जलाया गया। इस दीये के माध्यम से विश्व शांति, धर्म निरपेक्षता और मानवतावाद का संदेश दिया गया। बताया जा रहा है कि इसको गिनीज बुक्स ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है।

लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) केजे सिंह पीवीएसएम, एवीएसएम, पूर्व जीओसी पश्चिमी कमान ने इस दीये को प्रज्ज्वलित किया। इसमें काफी संख्या में इलाके के लोग व नामी हस्तियां शामिल हुईं। इस मौके बताया गया कि 1000 किलोग्राम स्टेनलेस-स्टील से बनाये गए इस दीये का व्यास 3.37 मीटर है। इस दीये को 3560 लीटर सरसों के तेल से जलाया गया। इस आयोजन के लिए हीरो होम्स के 4,000 निवासियों सहित लगभग 10,000 से अधिक नागरिकों ने जैविक तेल का योगदान दिया। इससे पहले दुनिया का सबसे बड़ा दीया 2247 लीटर तेल से जलाया गया था।

इस मौके पर लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) केजे सिंह ने कहा कि पंजाब ने कई दशकों में सबसे अधिक संघर्ष देखा है, अब यह शांति का सबसे बड़े प्रतीक का स्थान है। वहीं, हीरो कंपनी के सीईओ आशीष कौल ने कहा कि दुनिया को इस समय सबसे अधिक जरूरत शांति की है। यह दीया उस शांति का प्रतीक रहेगा। उन्होंने बताया कि हमारी कोशिश यही है कि यह अखंड ज्योति जलेगी।