अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन 21 जून 2014 को पहली बार संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा भारत सरकार के प्रस्ताव पर शुरु हुआ। आज लगभग दुनिया के हर देश में विश्व योग दिवस का आयोजन जोर शोर से हो रहा है। भारत में जन्मी प्राचीन परंपरा ने बेहतर शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए दुनिया के सभी देशो के लोगो को आकर्षित किया है।

यू.ए.ई. (संयुक्त अरब अमरात) में अप्रवासी भारतीयों की एक स्वप्नसेवी संस्था, इंडियन पीपल्स फोरम भी योग को बढ़ावा देने का काम कर रही है। इंडियन पीपल्स फोरम 2014 से प्रतिवर्ष विश्व योग दिवस का आयोजन कर रही है। इस वर्ष विश्व योग दिवस का आयोजन 25 जून को सायं 6:30 बजे से एल-ऐन के अल जाहिली पार्क में इंडियन्स पीपल्स फोरम के एलएन चेप्टर द्वारा आयोजित किया जा रहा है।

इंडियन पीपल्स फोरम यू.ए.ई. के सभी अमीरातो (राज्यों) में एक सक्रिय संस्था (समाजसेवी) है। विश्व योग दिवस आयोजन के सम्मलित अतिथि अमरनाथ, भारतीय राजदूतावास अबूधाबी के डिप्टी चीफ आफ मिशन तथा मुख्य अतिथि हिज एक्सलेंसी डॉ मोहम्मद बिन हाम अल अमेरी होंगे।

समारोह की अध्यक्षता जयेश मसद, इंडियन पीपल्स फोरम, एलएन चेप्टर के अध्यक्ष तथा संचालन डॉ. नीलकमल जोशी एवं सविता करेंगी। इस आयोजन में विभिन्न देशो, संस्कृतियों एवं आयुवर्ग के लगभग 3000 लोगो के सम्मेलित होने की उम्मीद है।

विश्व (आंतरराष्ट्रीय योग दिवस) के आयोजन को सफल बनाने के लिए आयोजको का सभी से आग्रह है कि अपना पंजीकरण (रजिष्ट्रेशन) करायें, आयोजन पूर्णत शुल्क रहित (फ्री) है। और इसमें भाग लेने वालों को गिफ्ट अवार्ड, योगामैट, टीशर्ट, एवं कई अन्य उपहार के साथ-साथ अच्छा योग करने वालो को पुरस्कृत भी किया जायेगा।

आयोजक समिति के संचालक डॉ. नीलकमल जोशी ने बताया कि अंतराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन सभी नागरिकों में योग के प्रति जागरुकता पैदा करना है, जिससे कि हम एक निरोग काया (शरीर) एवं स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण कर सके।