corona-supertech-captown-no

Coronavirus :  देश की राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में कोरोना संक्रमण का एक और मामला सामने आने से हडकंप मचा गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक नोएडा के सेक्टर 74 की सुपरटेक केपटाउन सोसायटी में रहने वाले एक शख्स में कोरोना पॉजिटिव आया है। यह शख्स फ्रांस से लौटा था। नोएडा का यह कोरोना का 5वां मामला है। जिसके वाद प्रशासन द्वारा पूरी सोसायटी को दो दिन के लिए लॉकडाउन किया गया है। इस दौरान कोई भी अंदर या बाहर नहीं जा सकेगा। लॉकडाउन 21 तारीख को सुबह 10 बजे लगाया गया है और 23 तारीख को शाम 7 बजे तक जारी रहेगा। सोसायटी को बंद करने का आदेश डीएम की तरफ से आया है। लॉकडाउन के दौरान जरूरी सेवाओं की पूर्ति को नहीं रोका जाएगा। यदि कोई इसका उल्लंघन करता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।

कोरोना वायरस का कहर दुनिया के साथ-साथ भारत में भी बढ़ता जा रहा है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक देश में अब तक कोरोना में 274 मामले सामने आए हैं। इसमें से 38 विदेशी हैं। 4 लोगों की मौत भी हो चुकी है।