नोएडा : जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए हमेशा आगे रहने वाली संस्था मां तारा फाउंडेशन ने ब्रज भूमि वृंदावन में जाकर साड़ी, कंबल और खाना वितरित किया।
संस्था के चेयरमैन डॉ. समरजीत चौधरी ने बताया कि लगभग 500 लोगों को साड़ी, कंबल और खाने के पैकेट वितरित किए गए।
उनका कहना है कि सर्दी का मौसम शुरू हो गया है। ऐसे में आगे भी जरूरतमंद लोगों को कंबल व अन्य जरूरी सामान का वितरण किया जाएगा।



