Prerna Vimarsh 2024

नोएडा: नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ की आहुति के साथ प्रेरणा विमर्श 2024 का श्रीगणेश हो चुका है। सेक्टर 12 स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के प्रांगण में 1000 से अधिक नारी शक्ति ने 108 कुंडीय यज्ञ में आहुतियां दी। यज्ञ का उद्देश्य राष्ट्र वंदन, नारी शक्ति, नारी कर्तव्य और नारी सशक्तीकरण को बढ़ावा देना था।

इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता रेशू भाटिया, महिला आयोग उत्तर प्रदेश की उपाध्यक्ष अर्पणा यादव, मुख्य अतिथि डॉ. प्रवीण विद्यालंकार और प्रेरणा विमर्श 2024 की सचिव मोनिका चौहान और प्रेरणा शोध संस्थान न्यास की अध्यक्ष प्रीति दादू ने नारी शक्ति को राष्ट्र वीरांगना के रूप में संबोधित किया।

इस अवसर पर सभी अतिथियों द्वारा पंच परिवर्तन प्रदर्शनी का शुभारंभ भी किया। इस अवसर पर लोकमाता अहिल्याबाई होलकर पर केन्द्रित प्रेरणा विचार पत्रिका का लोकार्पण भी हुआ।

इस अवसर पर देवभूमि उत्तराखंड की नारी शक्ति ने अपने पारंपरिक परिधान के साथ हवन किया।